देश

“बिहार चुनाव में महागठबंधन को पड़ेगा एनडीए का मुक्का”, राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर जमकर बरसे अजय आलोक

Bihar Election 2025: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कटाक्ष किया है. उन्होंने विपक्षी गठबंधन को ‘भानुमति का कुनबा’ बताते हुए कहा कि इससे कुछ नहीं होगा. संभावित हार के डर से विपक्षी दलों में बौखलाहट है. भ्रम फैलाकर जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है.

अजय आलोक ने सवाल किया कि राहुल गांधी किसलिए यात्रा निकाल रहे हैं, यह बताएं. वह सासाराम आ रहे हैं, तो बताएं कि क्या उनकी पार्टी सासाराम में भी ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीती?

“पहाड़ को नुकसान नहीं पहुंचा सकते”

भाजपा प्रवक्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पहाड़ को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं. बिहार में एनडीए भी जनता के सहयोग से एक पहाड़ की तरह खड़ा है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 18 जिलों के 51 विधानसभा क्षेत्रों से होकर यात्रा करेंगे, लेकिन पूरे बिहार में महागठबंधन की इससे भी कम सीटें आने वाली हैं. महागठबंधन एक तिहाई सीटों पर ही सिमटने वाला है. इस बार भी महागठबंधन को एनडीए का मुक्का (भाजपा, जदयू, लोजपा, हम पार्टी और आरएलएसपी) बहुत तेज पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले यूपी भाजपा में तेज हुई जातीय गोलबंदी, बीजेपी को लग सकता है करारा झटका

2010 से भी बेहतर परिणाम होंगे- अजय आलोक

अजय आलोक ने दावा किया कि इस बार 2010 से भी बेहतर परिणाम होंगे और 2025 में एनडीए 225 सीटें जीतने वाला है.

एसआईआर पर अजय आलोक ने कहा,

“सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि यह बिल्कुल सही प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया से जनता का सीधा भला होगा. कोर्ट ने यह भी कहा है कि चुनाव आयोग को एसआईआर कराने का पूरा अधिकार है और राजनीतिक दलों को चाहिए कि वह इसमें सहयोग करें.”

शाहाबाद में हर व्यक्ति अपने वोट के प्रति जागरूक है

अजय आलोक ने कहा, “शाहाबाद में हर व्यक्ति और हर मोहल्ला अपने वोट के प्रति इतना जागरूक है कि लोग सुबह-सुबह लाइन में लग जाते हैं. किसी को भी किसी दूसरे के लिए वोट देने का अधिकार नहीं है. अगर ऐसा होता है, तो इससे झड़पें होती हैं. इसलिए यहां, जहां कांग्रेस पहले ही जीत चुकी है, वहां से ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाना, इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है?”

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago