देश

Bihar News: अब 100 रु में बने SDM-DSP, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाखों छात्रों को दी बड़ी राहत

Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को फॉर्म भरने की फीस से राहत देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की कि उम्मीदवारों को सभी प्रारंभिक परीक्षाओं (Prelims) के लिए अब केवल 100 रुपये देना होगा. जबकि मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. यह घोषणा बिहार में अगले कुछ महीनों के अंदर होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले की गई है.

सीएम नीतीश कुमार एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरकार का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं में वित्तीय बाधाओं को कम करके युवाओं के लिए अधिक अवसर पैदा करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही हमारा लक्ष्य रहा है कि अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिले.

इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार ने अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है.

नीतीश कुमार ने कहा, 


2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है. अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है. अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा

बिहार सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों और उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो


ये भी पढ़ें: “नौकरियों में 50 फीसदी तक बढ़ाई जाएगी महिलाओं की भागीदारी”, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

20 seconds ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

8 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

35 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

45 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

58 minutes ago