देश

मुसलमानों के लिए पीएम मोदी से बेहतर नेता नहीं हो सकता- शाहनवाज हुसैन

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत में मुसलमान सुरक्षित हैं और पीएम मोदी से बेहतर नेता मुसलमानों के लिए नहीं हो सकता है.

पटना में आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सबसे ज़्यादा सुरक्षित हैं. दुनिया में मुसलमानों को भारत से बेहतर देश, हिंदुओं से बेहतर दोस्त, या पीएम मोदी से बेहतर नेता नहीं मिल सकता. लेकिन, कुछ लोगों के लिए भारत को बदनाम करना एक चलन बन गया है.

उन्होंने कहा कि यह देश संविधान से चलता है. यहां अमन चैन शांति है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि हां, यह सच है, भारत वास्तव में एक हिंदू राष्ट्र है. हमें हिंदू राष्ट्र में रहने पर गर्व है. कई लोग इसे हिंदू राष्ट्र कहते हैं, लेकिन यह देश संविधान के अनुसार चलता है और सभी को समान अधिकार दिया जाता है.

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हम 200 सीटें तक जीतेंगे. लोग खुश हैं और 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. राजद को उतनी सीटें नहीं मिलनी थी, मेरे आकलन से दो ज्यादा सीट मिल गई. चलिए कोई बात नहीं है. बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है और शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा.

नवनिर्वाचित विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता मुद्दों को ठीक से समझना और उनका समाधान करना है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे लोगों के सपनों का विधान सभा में मजबूती से प्रतिनिधित्व हो. नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप सिंह ने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि जनता ने हमें इतना मजबूत जनादेश दिया है. जनता ने अपार विश्वास दिखाया है और बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी उम्मीदें हैं.

नवनिर्वाचित विधायक राकेश कुमार ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद यह पहली बैठक है. हमें चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा करना होगा.

ये भी पढें: 108वीं जयंती पीएम मोदी ने पूर्व इंदिरा गांधी को कैसे दी श्रद्धांजलि?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

2 hours ago