बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद से बिहार में सरकार बनाने की कवायत शुरू कर दी गई है. कभी पटना से फ्लाइट दिल्ली जा रही है तो कभी दिल्ली से फ्लाइट पटना में बैठक के लिए आ रही है. लेकिन आज (बुधवार) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायक दलों की बैठक के बाद नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. कल शपथ ग्रहण समारोह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी में होगा.
बिहार में एनडीए के जीत के बाद से मंत्री पद के लिए रस्साकशी तेज है. सूत्र के मुताबिक भाजपा से 15-16 विधायकों को मंत्रीपद मिलने की संभावना है. इसमें विधायक सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्ह, नितिन नवीन, रेणु देवी, नीतीश मिश्रा, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, संजय सरावगी, हरि सहनी, गायत्री देवी को मंत्री बनया जा सकता है.
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के CM नीतीश कुमार के साथ13-14 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसमें विधायक विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमां खां, रत्नेश सदा, सुनील कुमान, श्याम रजक और दामोदर रावत का नाम संभावित मंत्री में से एक है.
बुधवार (19 नवंबर) 3.30 बजे NDA की मेगा मीटिंग में 202 विधायकों की मौजूदगी रही. इस मीटिंग में, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और NDA के सभी घटक दलों के विधायक मौजद थे. सूत्रों से पता चला है कि लोजपा (आर) से राजू तिवारी और HAM पार्टी से संतोष कुमार साथ ही रालोमो से स्नेहलता कुशवाहा का नाम मंत्री पद के लिए समाने आ रहा है.
ये भी पढ़ें: मुसलमानों के लिए पीएम मोदी से बेहतर नेता नहीं हो सकता- शाहनवाज हुसैन
हालांकि अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. साथ ही NDA घटक दलों के नेताओं ने नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार के समर्थन के नाम का पत्र गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…