देश

Bihar Elections 2025: हम लोग ‘अपशब्द के पक्षधर नहीं, पीएम मोदी ने भी सोनिया गांधी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया’, तेजस्वी का पलटवार

Bihar Elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी की भी मां को अपशब्द कहना उचित नहीं है और न ही यह भारतीय संस्कारों का हिस्सा है. हम लोग इसके पक्षधर भी नहीं हैं. मां, किसी भी हो मां होती है. मां का नाम लेने से सुकून मिलता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं का इतिहास महिलाओं का अपमान करने और विपक्षी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने से भरा रहा है. प्रज्वल रेवन्ना के प्रचार में खुद पीएम मोदी गए. इससे पहले सोनिया गांधी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया, नीतीश कुमार के डीएनए तक पर सवाल उठाया गया.

भाजपा के विधायक ने सदन में मुझे अपशब्द कहे

तेजस्वी यादव ने कहा कि यही नहीं, भाजपा के विधायक ने सदन में मुझे अपशब्द कहे थे. भाजपा के प्रवक्ता कई बार महिलाओं का अपमान कर चुके हैं. जिसने राजद की महिला प्रवक्ता को निर्वस्त्र घुमाने की बात की, उसे भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल किया, तब प्रधानमंत्री कहां थे?

राजद नेता ने आगे कहा कि देश और बिहार की जनता सब कुछ जानती और समझती है. यह दिखावटी, मिलावटी राजनीति से काम नहीं चलने वाला है. पीएम मोदी विदेश में थे, जब यहां आए तो उन्हें रोना आया. एनडीए के चार सितंबर के बिहार बंद को लेकर उन्होंने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. भाजपा डरी हुई है. वोटर अधिकार यात्रा में जो जनसैलाब, जनसमर्थन उमड़ा है, उससे इनकी बेचैनी बढ़ी हुई है.

पीएम मोदी ने बलात्कारी को जिताने की अपील की

पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द वाले मुद्दे पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”मां तो मां होती है. मां शब्द जुबान पर आते ही कितना सुकून मिलता है. जो बेजुबान है मां तो उनकी भी होती है. किसी को भी किसी की भी मां-बहन-बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. इस दुनिया में मौजूद हर इंसान, जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी मां की ही पैदाइश है. प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं और लड़कियों से बलात्कार करने वाले प्रज्वल रेवन्ना का प्रचार कर उसे जिताने की अपील करें तो वह पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक. ”


ये भी पढ़ें:  “नए ग्लोबल ऑर्डर के केंद्र में भारत” पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी की जापान और चीन की सफल यात्रा की प्रशंसा की


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago