देश

Bihar: भागलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, भरे बाजार में महिला के हाथ-पैर और कान काटकर हत्या

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में महिला के दिनदहाड़े हाथ-पैर काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके के लोग खौफ में है. यहां एक विवाद के बाद सरेआम एक बाजार में धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई. जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि महिला पीरपैंती बाजार गई हुई थी.

इस दौरान सिंधिया पुल के पास शनिवार को बाजार के मोहम्मद शकील नाम के आरोपी ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया.

महिला के अंगो को बुरी तरह से काटा

भागलपुर में पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी के ऊपर शकील मियां नाम के अपराधी ने धारदार हथियार से वार करके अधमरा कर दिया. जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां महिला की हालत नाजुक देखते हुए महिला को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाने के दौरान ही महिला की रास्ते में ही मौत हो गई. महिला के हत्या इतने दर्दनाक तरीके से की थी कि बाजार में मौजूद लोग सहम गए. बताया जा रहा कि अपराधी ने महिला के पीठ, दोनों हाथ काट दिए, महिला के ब्रैस्ट को भी काट दिया गया, वहीं सर पर भी चाकू से कई वार किए गए.

ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022 Live: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान, पीएम मोदी ने वोट डाला महिला के पति ने किया बताया

महिला के पति का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था. जिस पर उन्होने उसे घर आने से मना किया गया था. जिसको लेकर उसने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया है. जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की थी. वहीं घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. वही मुख्य अपराधी शकील मियां अभी भी फरार है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मौके पर पहुंचे ने बाद पुलिस ने बाजार के रहने वाले मोहम्मद शकील की चप्पल और गमछा पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है. गांव वालों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

29 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago