India-New Zealand relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया. दोनों नेताओं ने व्यापार बढ़ाने, रक्षा सहयोग मजबूत करने और भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई.
हैदराबाद हाउस में हुई बैठक के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.
क्रिस्टोफर लक्सन अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर रविवार को दिल्ली पहुंचे. वह नौ वर्षों में भारत आने वाले पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री हैं.
पीएम मोदी ने लक्सन के भारत प्रेम की तारीफ की. उन्होंने कहा, “हमने हाल ही में देखा कि उन्होंने ऑकलैंड में होली खेलकर त्योहार का आनंद लिया. न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के प्रति उनका सम्मान इस यात्रा में उनके साथ आए बड़े प्रतिनिधिमंडल से साफ झलकता है.”
बैठक में व्यापार, सुरक्षा और निवेश पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को औपचारिक रूप देने का निर्णय लिया. इसके तहत संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रम और रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा. पीएम मोदी ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी का भी जिक्र किया.
व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से भारत और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत शुरू करने को राजी हो गए. पीएम मोदी ने कहा, “इससे डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.”
खेल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी. भारत और न्यूजीलैंड ने अपने ऐतिहासिक खेल संबंधों को आगे बढ़ाने का फैसला किया. पीएम मोदी ने घोषणा की, “हम 2026 में दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे.”
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देश खेल विज्ञान, खेल मनोविज्ञान और खेल चिकित्सा के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करेंगे. साथ ही, खिलाड़ी विनिमय और कोचिंग कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शेयर किया PM Modi का Podcast, AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन ने लिया था इंटरव्यू
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…