Categories: देश

बिहार: शराब माफियाओं से है शराबबंदी का विरोध करने वालों का संबंध, जहरीली शराब से हुई मौत पर बोले दिलीप जायसवाल

Dilip Jaiswal on Bihar Liquor Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राजनीतिक बयानबाजियां जारी है. एक तरफ विपक्ष के लोग सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सरकार जांच की बात कहते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कह रही है. इसी बीच, शुक्रवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि शराबबंदी का विरोध करने वाले लोगों का संबंध शराब माफिया से है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए.

शराबबंदी के बाद आपराधिक घटनाओं में कमी

दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब अपराध की घटनाएं ज्यादा होती थी. मैं बार-बार बोलता हूं कि शराबबंदी के बाद आपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई है. चाहे वह जहरीली शराब से हो रही मौतें हैं या फिर महिलाओं से संबंधित अपराध है.

उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए, जब शराब खुलेआम बिकती थी, तब सड़क दुर्घटनाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी. लोग शराब पीकर लोग गाड़ी चलाते थे, जिससे हादसे होते थे.

शराब बंदी से समाज के हालात में सुधार

जायसवाल ने कहा कि शराब बंदी से न केवल समाज के हालात में सुधार आया है, बल्कि यह महिलाओं के लिए भी सुरक्षा प्रदान करती है. बिहार के विकास के लिए जरूरी है कि हम समाज के संस्कारों को न बिगाड़ें. क्या हम आने वाली पीढ़ी की जिंदगी को बर्बाद करके पैसा कमाने की सोचें? जिन नेताओं ने शराबबंदी को खत्म करने की बात की है, उनका कहीं न कहीं शराब माफियाओं से संबंध हो सकता है. मैं सरकार से अनुरोध करूंगा कि इस पर जांच होनी चाहिए. जो नेता शराब माफियाओं का समर्थन कर रहे हैं, उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब शराबबंदी नहीं थी, तब कितनी मौतें हुई थी और अब कितनी हुई हैं? आज साल में एक-दो ही ऐसी घटनाएं होती हैं. लेकिन जब शराब खुली थी, तब यह संख्या दस गुना अधिक थी. हमें इस मुद्दे पर सच्चाई सामने लाने की जरूरत है. जब तक शराब बिहार में चल रही थी, तब समाज की हालत बहुत खराब थी. विशेषकर महिलाओं पर उत्पीड़न बढ़ गया था.

दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा के लिए चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है. हमारी पार्टी आश्वस्त हैं कि सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी.

आईएएनएस

Recent Posts

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

12 seconds ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

8 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

12 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

2 hours ago