उत्तर प्रदेश

नोएडा: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण मामले में क्लास टीचर और पर्यवेक्षक गिरफ्तार, पीड़िता ने बताई आपबीती

Noida Sexual Abuse Case: नोएडा के सेक्टर 27 के एक नामी स्कूल के जूनियर विंग में एक बच्ची के साथ हुए यौन शोषण के मामले में पुलिस ने स्कूल के सुरक्षा पर्यवेक्षक और बच्ची की क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर स्कूल के कार्यालय प्रशासक और सुरक्षा पर्यवेक्षक दयामय महतो तथा पीड़िता बच्ची की क्लास टीचर मधु मेनघानी को घटना को छुपाने का दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है.

स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग

इस मामले में तूल पकड़ लिया है. अब पीड़ित परिजनों ने सामाजिक संगठनों को पत्र भेजकर सहयोग मांगा है और मुख्य आरोपी के साथ स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की मांग उठाई है. बच्ची के पिता ने नोएडा के सभी सामाजिक संगठनों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है. इस पत्र में बच्ची के पिता ने पूरे प्रकरण को विस्तार से बताया है. साथ ही स्कूल मैनेजमेंट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता ने इस पूरे मामले को लेकर आरोपी कर्मचारी सहित स्कूल प्रशासन पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

बच्ची के प्राइवेट पार्ट से हुआ था छेड़छाड़

बच्ची के पिता ने पत्र में लिखा है कि मेरी छोटी बच्ची जो की महज तीन वर्ष सात माह की है. वह नोएडा के सेक्टर-27 स्थित नामी स्कूल के जूनियर विंग में पढ़ती है. सात अक्टूबर को स्कूल से आने के बाद उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की. पूछने पर कुछ नहीं बताया और खाना खाकर सो गई. उसी दिन रात करीब आठ बजे के लगभग बच्ची ने पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की. अगले दिन आठ अक्टूबर को बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ हुई है. कुछ जांच लिखी जो उसी दिन कराई गई.

बच्ची ने मां को बताई आपबीती

घर आने पर जब बच्ची की मां ने पूछा तो उसने आपबीती बताई. बच्ची ने बताया कि खाना देने वाले अंकल ने मेडिकल स्टोर में कुछ चुभाया, रोने पर मैम ने दरवाजा नॉक किया तो अंकल खिड़की से भाग गए. जब हमने पूछा कि कल क्यों नहीं बताया तो बच्ची बोली क्लास टीचर मैम डांट कर बोली थी कि मां को कुछ नहीं बताना. ये सभी बात बच्ची ने पुलिस को भी 10 अक्टूबर को बताई थी और घटना वाली जगह को भी दिखाया था.

पिता ने कहा कि पुलिस से नौ अक्टूबर को संपर्क किया. उसी दिन तो पुलिस ने काफी तत्परता दिखाई. 10 अक्टूबर को बच्ची के साथ हमें पुलिस स्कूल लेकर गई थी. हमने वहां स्कूल की जूनियर विंग की प्रिंसिपल और क्लास टीचर को बुलाने का अनुरोध किया तो शिक्षिका ने कहा कि उनकी क्या जरूरत है. स्कूल में बच्ची को कई तरीके से सभी स्टाफ की पहचान करवाई गई, लेकिन उसने एक व्यक्ति को ही बार-बार पहचाना. उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.

स्कूल प्रबंधक ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब

पिता का आरोप है कि पुलिस ने प्रिंसिपल से कहा कि अभी तक का कैमरों का फुटेज दे देना. इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि 30 दिन तक का ही फुटेज मिल पाएगा. इस पर एसीपी ने कहा कि इतने दिन का ही दे दीजिएगा. अगले दिन स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. फुटेज देने के नाम पर शुरुआत में टालमटोल करते रहे तो बाद में सिर्फ 14 दिन की ही फुटेज देने की बात कहने लगे. यही नहीं घटना वाले स्थान का कोई वीडियो नहीं था. इससे पता चलता है कि स्कूल प्रबंधन सब कुछ जानते हुए भी घटना छिपाने का प्रयास करता आ रहा है.

इस मामले को लेकर एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि इस मामले में अभी तक की विवेचना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अब दो और गिरफ्तारी हुई है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जांच लगातार जारी है.

आईएएनएस

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

9 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

12 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

19 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

23 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago