फोटो-सोशल मीडिया
Bihar Madrasa Bomb Blast: बिहार के एक मदरसे में बम विस्फोट होने के बाद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामला छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव स्थित एक मदरसे का है.
धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में भी इसकी गूंज सुनाई दी और हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बच्चे और मौलाना को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है, लेकिन हालत देखते हुए दोनों को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बच्चे ने गेंद समझकर बम को उठा लिया था. इसके बाद मौलाना ने उसे फेंकने की कोशिश की तो बम तेज आवाज के साथ फट गया.
पुलिस के अनुसार, हादसे में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन (40) और 15 वर्षीय छात्र नूर आलम घायल हुए हैं. नूर मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक छात्र और मौलाना दोनों ही मदरसे में रहते हैं.
बुधवार रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों से पूछताछ हो रही है. तो वहीं बम ब्लास्ट की पुष्टि करते हुए सारण (छपरा) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. गौरव मंगला ने मीडिया को बताया कि प्रथमदृष्टया बम ब्लास्ट पटाखा फैक्ट्री का प्रतीत हो रहा है. इसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि नूर आलम ने मदरसा के पीछे गेंद जैसे दिख रहे बम को उठाकर अंदर आ गया था. इसी दौरान मौलाना ने देख लिया और तुरंत उसके हाथ से बम लेकर फेंकने की कोशिश करने लगे. इसी बीच बम नूर आलम के पैर पर गिर गया और फट गया. घटना में नूर आलम का पैर और मौलाना का हाथ फट गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है.…
Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 62 वर्ष के हो गए हैं. आरएसएस…
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…
India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…