देश

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर, मोतिहारी में अब तक 22 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने मांगी रिपोर्ट

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराबकांड का मामला सामने आया है. मोतिहारी (Motihari Hooch Tragedy) जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में 22 लोगों की मौत हो गई है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की मौत हुई है. प्रभावित इलाकों में चिकित्सकीय टीम और पुलिस पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ भी सकती है. जिले के लक्ष्मीपुर, तुरकौलिया सहित कई इलाकों में लोगों की मौत हुई है. हालांकि, प्रशासन ने 6 मौतों की पुष्टि की है. साथ ही जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

मोतिहारी में कथित तौर पर जहरीली शराबकांड पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी मांगी है.

प्रशासन ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की

मोतिहारी में कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर चंपारण रेंज के डीआईजी जयंत कांत ने बताया कि छह लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर सहित 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इधर, बताया जा रहा है कि मरने वालों और पीड़ित लोगों की संख्या और अधिक है. लेकिन पुलिस-प्रशासन वास्तविक संख्या नहीं बता रहा है.

ये भी पढ़ें: Asad Encounter: भतीजे असद की मौत पर बोला अतीक का भाई अशरफ-“अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले लिया”

बिहार में 2016 में नीतीश सरकार ने शराबबंदी की घोषणा की थी. इसके बाद से अवैध शराब से मौत की कई खबरें आई हैं. जहरीली शराब से बार-बार होने वाली मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के निशाने पर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

4 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

20 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

32 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

45 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

47 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

50 minutes ago