मनोरंजन

Kapil Sharma Show: क्यों बंद होने जा रहा है ‘द कपिल शर्मा शो’? जल्द होगी आखिरी एपिसोड की शूटिंग

Kapil Sharma Show Off Air: कपिल शर्मा शो के चहेतों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि लोगों के बीच काफी चर्चित यह शो अब बंद होने जा रहा है. शो में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक के बड़े-बड़े स्टार शामिल होते हैं. वहीं शो के दौरान कपिल का निराला अंदाज दर्शकों को खूब भाता है. सोनी चैनल पर प्रसारित ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीआरपी भी अच्छी है, ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि आखिर यह क्यों बंद होने जा रहा है. आइए जानते हैं इसके बंद होने के पीछे की वजह को.

 जून में शूट होगा आखिरी एपिसोड

मिली जानकारी के अनुसार इस जून में ‘द कपिल शर्मा शो’ के इस सीजन का आखिरी एपिसोड शूट होगा. इसके बाद यह शो बंद हो जाएगा. हालांकि हम आपको बता दें कि इसे लेकर बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यह शो अस्थाई तौर पर बंद होने जा रहा है. आखिरी एपिसोड की शूटिंग के बाद कपिल शर्मा कुछ समय के लिए ब्रेक लेने जा रहे हैं. उसके बाद ‘कपिल शर्मा शो’ वापस एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगा. हालांकि इस सीजन का आखिरी एपिसोड कौन सा होगा इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जून के महीने में यह सीजन खत्म हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: जब सलमान खान ने नहीं दिए थे टैक्सी ड्राइवर के पैसे, बाद में दबंग खान को ऐसे चुकानी पड़ी थी कीमत

 सीजनल ब्रेक कितना फायदेमंद

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अब ब्रेक लेना चाहते हैं. टीआरपी के लिहाज से सीजनल ब्रेक हर बार फायदेमंद रहा है. इस दौरान शो के कंटेंट और कास्ट के अलावा काफी चीजों पर विचार होता है. उम्मीद है कि जून तक यह सीजन खत्म हो जाएगा. वहीं शो के बंद होने को लेकर जो दूसरी बात कही जा रही है वह यह है कि कपिल शर्मा के कई इंटरनेशनल टूर लाइन-अप हैं. इस कारण उन्हें एक ब्रेक की सख्त जरूरत बताई जा रही है. जिससे वे इन्हें पूरा कर सकें. वहीं ब्रेक से कलाकारों को नई ताजगी भी मिलती है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

3 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

5 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

8 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

18 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

19 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

19 minutes ago