Bihar News: बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में आज सुबह से माहौल गर्म है. NDA द्वारा बुलाए गए 5 घंटे के बिहार बंद का असर साफ देखा जा रहा है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवगंत मां के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में यह बंद बुलाया गया है.
सुबह 7 बजे से ही बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. पटना के पश्चिम दरवाजा मोड़ पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया. हाथों में स्लोगन वाली बैनर लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते दिखे. दानापुर में भी सड़क पर बैठकर विरोध जताया गया जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी रही.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद सड़क पर बैठकर विरोध जताया और कहा कि पीएम मोदी की मां का अपमान पूरे देश की माताओं का अपमान है. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की.
वहीं बीजेपी नेता संजय मयूख ने कहा कि बिहार की माताएं और बहने इस अपमान का जवाब जरूर देंगी.
इसी कड़ी में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसे बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि अगर उनकी पार्टी का कोई नेता ऐसी भाषा का इस्तेमाल करता तो उस पर सख्त कार्रवाई होती.
बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सरकारी दफ्तर, इंटरसिटी बस सेवा और निजी व्यापार बंद रहेंगे. हालांकि जरूरी सेवाएं जैसे- अस्पताल, एम्बुलेंस, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और रेलवे सेवा चालू रहेंगी.
इसे भी पढ़ें-Weather Update: देशभर में मानसून का कहर; दिल्ली-NCR में जलभराव से संकट, यूपी-बिहार में उमस और येलो अलर्ट
बिहार बंद को महिला मोर्चा की अगुवाई में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया है. लेकिन कई जगहों पर प्रदर्शन ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…