Categories: देश

Bihar News: प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए प्रेमी ने की आत्महत्या, लड़की की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के बेगूसराय शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक प्रेमी ने मौत को गले लगा लिया. फिलहाल पुलिस अब प्रेमिका की तलाश में जुट गई है.

प्राथमिक जांच में ये बात पता चली है कि युवक ने प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए ही आत्महत्या की है. इसकी जानकारी पुलिस को मृतक के दोस्तों के जरिए सामने आई है, क्योंकि लड़की ने ही दोस्तों को बताया कि उसने सुसाइड की बात कही और फिर फोन काट दिया.  इसके बाद दोस्तों ने वहां पहुंचे तो युवक आत्महत्या कर चुका था. उन्होंने इसकी जानकारी फिर पुलिस को दी.

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. घटना बेगूसराय के लोहियानगर थाना क्षेत्र के वार्ड 28 से सामने आई है. मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसो निवासी मो. किस्मत के 20 वर्षीय पुत्र मो. सफीकुल के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था. बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई और इसी के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल लोहियानगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि लड़की तक पहुंचा जा सके.

ये भी पढ़ें-Hanuman Jayanti 2024: अयोध्या में आज गूंज रही हनुमान जी की जय जयकार, घर-घर में हो रहा सुंदरकांड का पाठ, Video

लिखित शिकायत मिलने के बाद शुरू होगी लड़की से पूछताछ

घटना में मृतक के परिजनों की ओर से मंगलवार सुबह 9:30 बजे तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. इस पर पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद लड़की से पूछताछ की जाएगी.

फिलहाल पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल की पड़ताल करने में जुट गई है. मोबाइल फिलहाल लॉक है. पुलिस इसे अनलॉक कराने की कोशिश कर रही है.

अब पुलिस करेगी इसकी जांच

पुलिस ने बताया कि सफीकुल लोहियानगर वार्ड 28 स्थित राम सेवक सिंह के मकान में किराए पर रहता था. वह बीए पास था. सफीकुल जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. इसके बाद उसने किसी बात को लेकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अब जांच करेगी कि क्या लड़की ने आत्महत्या का लाइव देखा था या फिर उसने फोन काटने के बाद आत्महत्या की और किस वजह से की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

54 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

55 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago