शराब कारोबारी के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी
Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और सिवान से RJD के एमएलसी विनोद कुमार के कई ठिकानो पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. ये छापेमारी टैक्स चोरी के मामले में की गयी है. इस रेड के बाद RJD नेताओं में हड़कंप मच गया है. हालांकि छापेमारी के दौरान विनोद कुमार अपने आवास पर मौजूद नही थे. जानकारी के मुताबिक विनोद जायसवाल शराब के कोराबार से जुड़े हुए हैं. आयकर विभाग की तलाशी के दौरान कदमकुआं थाना इलाके में स्थित राजद MLC विनोद कुमार के आवास से विदेशी ब्रांड की शराब बोतलें भी बरामद हुई हैं. इसके अलावा टीम को घर से दो कछुए भी मिले हैं.
ये भी पढ़ें: PM Modi In Pokhran: पोखरण पहुंचे PM मोदी ने स्वदेशी हथियारों की देखी ताकत, बोले- ‘ये तो भारत शक्ति है’
आयकर विभाग के पश्चिम बंगाल की आसनसोल इकाई के उप निदेशक सतपाल ने ये एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें सरकारी आदेश की अवहेलना, साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के साथ ही शराब बरामदगी को दिखाया गया है. इस FIR में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए रखने के अलावा आरोप शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि 9 मार्च को मिली लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. अधिकारियों ने FIR में उल्लेख किया है कि विनोद कुमार को कई बार समन भेजा गया, लेकिन उन्होंने सरकारी आदेश की अवहेलना की और कार्रवाई में सहयोग भी नहीं किया.
इससे पहले 9 मार्च को ईडी ने लालू यादव के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव के 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली थी. इस दौरान ईडी को उनके दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ रुपए कैश के अलावा कई अवैध संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले थे. जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया था. सुभाष यादव पर पटना में बालू के अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज है. ईडी ने छापेमारी के बाद Prevention of Money Laundering Act, 2002 के तहत सुभाष यादव को गिरफ्तार किया था. सुभाष यादव को पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
FIRST SPRING CENSUS OF INDIA: मोदी सरकार ने देश में पहली बार प्राकृतिक झरनों (Springs)…
Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…
Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…