देश

Bihar: पेंटर की बेटी बनी दारोगा… परिवार से लेकर पूरे गांव में मनाया जा रहा है जश्न, लड़कियों की दी ये सलाह

Bihar: बिहार में पेंटर की बेटी के दारोगा बनने पर खुशी का माहौल है. परिवार से लेकर पूरे गांव में लोग जश्न मना रहे हैं. लहेरी की रहने वाली सुमन कुमारी ने अपने परिवार का नाम रोशन करने के साथ ही गांव का नाम भी रोशन किया है और यहां की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन कर उभरी है. सुमन के पिता एक पेंटर हैं, जिनका नाम दिनेश प्रसाद है. वह अपनी प्यारी बिटिया की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं. हर कोई परिवार को बधाई दे रहा है.

बता दें कि सुमन की सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है. हर कोई अपनी बेटी को सुमन की तरह बनने की सलाह दे रहा है तो वहीं पड़ोसियों ने सुमन को मिठाई खिलाकर उसकी हौसलाअफजाई की है. मालूम हो कि सुमन के पिता दिनेश प्रसाद पेंटर का काम करते हैं और कम आमदनी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया.

ये भी पढ़ें- जानें कहां हैं दुनिया के टॉप-10 सबसे ख़तरनाक और रहस्यमयी जंगल? गलती से भी गए तो बचकर निकलना है मुश्किल

सीएम का जताया आभार

सुमन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सीएम नीतीश कुमार की पहल के कारण ही बिहार में लड़कियां अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं. उन्हीं के कारण ही मैंने भी सफलता हासिल की है. सुमन की मां आशा देवी ने अपनी बेटी की सफलता पर बधाई दी और कहा कि हमें खुशी है कि मेरी बेटी दारोगा बन गई है. अब वह अपने सपनों का साकार कर पाएगी.

कई बार असफल हुई लेकिन हार नहीं मानी

सुमन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस की वर्दी उनको बचपन से आकर्षित करती थी और उनका सपना था कि बड़ी होकर वह भी पुलिस अधिकारी बनें. इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत से पढ़ाई की. हालांकि, कई बार उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने प्रयास जारी रखा और इस बार उन्होंने दारोगा परीक्षा पास कर अपने सपने को साकार कर लिया.

लक्ष्य निर्धारित कर करें मेहनत

सुमन ने लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि लड़कियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए. सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन लगातार प्रयास से एक दिन जरूर मिल जाती है. दारोगा की तैयारी के लिए उन्होंने ऑनलाइन क्लास भी ली. सुमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

60 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago