आस्था

Sawan 2024: सावन में बनेंगे कई दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों पर रहेगी शिवजी की असीम कृपा

Sawan 2024 Rare Coincidences Lucky Zodiac: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना कई दुर्लभ संयोग से युक्त है. इस बार सावन की शुरुआत जहां सोमवार से हो रही है, वहीं इसका समापन भी सोमवार को ही होगा. पंचांग के मुताबिक, इस बार सावन 22 जुलाई से 19 अगस्त तक है. इस बीच सिर्फ एक दो नहीं बल्कि, 6 दुर्लभ संयोग बनेंगे. ऐसे में इस बार का सावन चार राशियों के लिए खास माना जा रहा है क्योंकि इन राशियों से जुड़े लोगों को शिवजी की असीम कृपा प्राप्त होने वाली है. आइए जानते हैं कि इस साल सावन कौन-कौन से खास संयोग बनने वाले हैं और किन छह राशियों पर भोलेनाथ की कृपा बरसने वाली है.

मेष राशि

इस बार सावन में मेष राशि से जुड़े लोगों को शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है. शिवजी की कृपा से इस दौरान अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. इसके अलावा सावन मास में भाग्य का भी साथ मिलेगा. नौकरी और व्यापार में अटके हुए तमाम कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. शुभ समाचार प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.

कर्क राशि

सावन में बनने वाले 6 अद्भुत संयोगों का कर्क राशि से संबंध रखने वालों को भी खास लाभ प्राप्त होगा. शिवजी की कृपा से कोई बड़ी कार्य संपन्न होगा. कानूनी विवादों से मुक्ति मिल सकती है. दोस्तों से आर्थिक लाभ मिल सकता है. इस दौरान व्यापार में जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलेगा. परिवार में कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा जिससे मानसिक प्रसन्नता होगी. सावन में कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है.

सिंह राशि

सावन में शिवजी की कृपा के परिणामस्वरूप जीवन खुशहाल रहेगा. करियर और कारोबार में खास सफलता मिलेगी. आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. आर्थिक स्थिति में खास प्रगति होगी. पारिवारिक और दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा. व्यापार करने वालों को आमदनी के कई नए स्रोत प्राप्त होंगे.

धनु राशि

सावन का महीना धनु राशि से जुड़े लोगों के लिए भी अत्यंत खास रहने वाला है. आकस्मिक रूप से धन की प्राप्ति होगी. नौकरी में सैलरी में बढ़ोतरी और स्थान परिवर्तन का योग बनेगा. धन की स्थित पहले से अच्छी होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. घर-परिवार खुशियों से भरा रहने वाला है. धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा.

सावन में बनेंगे ये 6 खास संयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस बार सावन में चंद्रमा और मंगल की युति से नवपंचम योग, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शश राजयोग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बनने वाला है.

यह भी पढ़ें: सूर्य-बुध की चाल से इन 4 राशि वालों का होगा भाग्योदय, बनेंगे नौकरी-व्यापार में तरक्की के प्रबल योग

Dipesh Thakur

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago