उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
UP News: उत्तर प्रदेश विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है. यूपी के युवाओं को रोजगार व नौकरी की किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. कहीं स्टार्टअप के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है तो कहीं कई योजनाओं के तहत युवाओं की आर्थिक मदद भी की जा रही है.
इसी क्रम में रोजगार से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर 20 उद्योग लगने का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल योगी सरकार ने 20 निवेशक कम्पनियों को उनके उद्योग के बदले रियायतें देने के मामले में लेटर ऑफ कंफर्ट जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि इससे यूपी में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. युवाओं को नौकरी की तलाश में किसी अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक 20 औद्योगिक परियोजनाओं में 9890 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का भी रास्ता साफ हो गया है. इन कंपनियों को अब कई तरह की सब्सिडी व प्रतिपूर्ति के लिए रकम तय की जाएगी. इनमें से सबसे अधिक निवेश परियोजनाएं पूर्वांचल की हैं.
इसको लेकर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि इसी तरह की बड़ी परियोजनाओं को साकार रूप देते हुए हमें आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना है और इसे बढ़ावा देना है. इससे पहले उन्होंने ये भी कहा कि यह लेटर ऑफ कंफर्ट औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रति हमारे प्रयासों को दर्शाते हैं.
बता दें कि सुपर मेगा श्रेणी में 7 परियोजनाओं में 6381 करोड़ रुपये तो वहीं मेगा श्रेणी में 2649 करोड़ रुपये तथा बाकि परियोजनाएं वृहद श्रेणी में हैं. गौरतलब है कि पूर्वांचल में प्रयागराज के साथ ही अमेठी व गोरखपुर में भी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लग रही हैं तो वहां प्रतापगढ़ व मिर्जापुर में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट इसके अलावा गोरखपुर और वाराणसी में डेयरी यूनिट भी लगेगी.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…