देश

Holi 2023: होली पर हुड़दंग पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल, बिहार पुलिस की शराब तस्करों पर भी नजर

Holi 2023: होली के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए कमर कस ली है. दिल्ली से लेकर यूपी और अब बिहार की पुलिस ने भी रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी तैयारी कर ली है.

होली को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि होली के दिन अगर कोई भी हुडदंग करने की कोशिश करेगा, तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है. पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी तैयारी कर ली है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. 500 से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 4 हजार जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. संवेदनशील इलाकों में बीएमपी और मॉनिटरिंग के लिए वरीय मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें: Holi 2023: गुरुग्राम वाले शुभम ने 14 बार मांगी ‘भांग की गोली’ तो परेशान हो गया Zomato, दिल्ली पुलिस ने भी ले ली फिरकी

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने और तत्काल खंडन करने का भी निर्देश दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों की गतिविधियों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है. किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी. होली के मद्देनजर शहर के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है. पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एनएमसीएच, पटना एम्स में इमरजेंसी में सभी चिकित्सकीय सुविधाएं दुरुस्त रहेंगी. बेड भी आरक्षित रखे गए हैं.

ये भी पढ़ें: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से कैटवॉक करवाएगी इस राज्य की पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार में बुधवार को मनाई जाएगी होली

होली के मौके पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग चौबीस घंटे का विशेष अभियान चलाएगा. उत्पाद विभाग के अधिकारी मंगलवार की शाम सात बजे से बुधवार को रात तक शराब का कारोबार करने वालों पर नजर रखेंगे. कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सड़कों पर रहेंगे. इसके अलावा दियारा इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी. बिहार में बुधवार को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी.

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

3 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

30 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

44 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago