देश

पंडित जी ने मात्र 25 मिनट में करा दी शादी, मैरिज हॉल हुआ सील, जानिए क्या थी वजह

Gorakhpur: गोरखपुर में एक बारात के दौरान कुछ ऐसा वाकया घट गया कि उसके बाद पुलिस की मदद से आनन-फानन में मात्र 25 मिनट में दुल्हा दुल्हन ने सात फेरे ले लिए. इसके बाद जल्दी-जल्दी बारात को विदा किया गया.

बारातियों के साथ हो गई यह घटना

बारात जब गाजे बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पर आई तब तक तो मामला सही था. लेकिन जब इसके बाद बारातियों का स्वागत के लिए रखी गई रसमलाई उन्हें दी गई और उन्होंने इसे खाई तो इसके बाद अचानक से सभी की तबियत बिगड़ने लगी. बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोग इसे खाने के बाद बीमार पड़ गए. इसके बाद तो शादी का पूरा माहौल ही खराब हो गया. एकाएक इतने लोगों के बीमार होने से हर तरफ चीख-पुकार मच गई.

पुलिस ने किया मैरिज हॉल को सील

इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद मैरिज हॉल को सील कर दिया. वहीं इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. इसके बाद तो लगने लगा की अब शादी ही नहीं हो पाएगी. कहीं से कोई भी शादी को लेकर कुछ नहीं कह रहा था तभी पुलिस की की सहायता से किसी तरह यह शादी हो पाई. रात में लगभग 1:00 बजे शादी की सभी रस्में पूरी हो पाईं.

25 मिनट में हुई शादी

माहौल की गंभीरता को देखते हुए मात्र 25 मिनट में ही पूरी शादी की सबी रस्में पूरी कर दी गई. शादी कराने वाले पंड‍ित ने इधर अपने मंत्र पढ़ने की रफ्तार बढ़ा दी उधर दूल्‍हा-दुल्‍हन ने अपने फेरों की. हालांति इतने बारातियों के बीमार पड़ने के कारण न किसी तरह केमंगल गीत गाए जा सके न शादी की रस्मों से जुड़े कोई गीत गाया गया.

इसे भी पढ़ें: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से कैटवॉक करवाएगी इस राज्य की पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

गोरखपुर में इस जगह का है मामला

मामला गोरखपुर के पिपराइच का है. यहां स्थित एक मैरेज हॉल को इस शादी के लिए बुक किया गया था. बीमार पड़ सभी लोगों का सीएचसी पिपराइच मे इलाज किया जा रहा है. वहीं इस मामले में सीएमओ ने यह माना कि दूषित खाद्य पदार्थ खाने से लोग बीमार हुए हैं. फूड प्वाइजनिंग की सूचना मिलने पर एडिसनल सीएमओ मौके पर पहुंचे. वहीं स्थिति बिगड़ने पर जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कालेज को भी इस मामले को लेकर सूचना दे दी गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

25 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

34 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

50 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago