खेल

IND vs ENG: भारत के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, शतक से चूके तीन बल्लेबाज

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत की पहली पारी तीसरे दिन के पहले सेशन में 436 रन पर सिमट गई और टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर 190 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली. भारत के तीन खिलाड़ियों ने बड़ी पारी खेली लेकिन कोई भी बल्लेबाज अपना शतक पूरा नहीं कर सके. सबसे खास बात ये है कि तीनों ही बल्लेबाज 80 से 90 रन के स्कोर के बीच आउट हुए. इस तरह से भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया.

तीन बल्लेबाज शतक से जुड़े

टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाके दार शुरुआत की और 80 रनों की पारी खेली. वहीं जायसवाल के बाद केएल राहुल 86 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. जबकि, तीसरे दिन के पहले सेशन में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 87 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. तीनों बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी के दौरान शानदार लय में दिखे, ऐसा लग रहा था कि तीनों तक शतक बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और एक भी बल्लेबाज शतक तक नहीं पहुंचे.

भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही पारी में तीन बल्लेबाज 80 से 90 रन के स्कोर के बीच आउट हुए हैं. अगर ओवरऑल की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सातवीं बार देखने को मिला है, जब टेस्ट मैच की एक पारी में तीन खिलाड़ी शतक से चूके हों.

पहले टेस्ट मैच का सार

इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन के अंत तक 7 विकेट पर 421 रन बनाए थे. इसके बाद तीसरे दिन के पहले सत्र में भारत के तीन विकेट गिर और पूरी टीम 436 रन पर ऑलआउट हो गई. रवींद्र जडेजा (87) और अक्षर पटेल (44) ने आठवें विकेट के लिए 78 रनों की शानदार साझेदारी की. इंग्लैंड की ओर से जो रूट सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 79 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं टॉम हार्टले और रेहना अहमद ने दो-दो विकेट लिए. जबकि जैक लीच ने एक विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy: हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 21 छक्के और 33 चौके की मदद से बनाया सबसे तेज तिहरा शतक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

4 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago