देश

तेजस्वी के नाम की स्लिप हटाई और… राजभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का Video वायरल

Ashok Choudhary Removed Tejashwi Yadav Name Slip: बिहार में कड़ाके की सर्दी के बीच राजनीतिक गर्माहट देखी जा सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं. नीतीश कुमार की आरजेडी से बातचीत बंद हो चुकी हैं. फिलहाल दोनों ही खेमों में शांति है. इधर भाजपा भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. इस बीच आज गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में जेडीयू और भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद थे लेकिन आरजेडी का कोई मंत्री और विधायक नजर नहीं आया.

इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच खाई अब कितनी गहरी हो चुकी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम नीतीश कुमार अपनी सीट पर ही बैठे थे इस दौरान उनके पास वाली सीट खाली थी. हालांकि यह सीट डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए रिजर्व थी. लेकिन कार्यक्रम में वे नहीं आए. ऐसे में मंत्री अशोक चौधरी वहां आएं उन्होंने डिप्टी सीएम के नाम वाली पर्ची हटा ली और स्वयं वहां बैठ गए. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता भी शामिल नहीं हुए.

आरपार के मूड में लालू

इस बीच आरजेडी भी आरपार के मूड में लग रही हैं. लालू यादव नीतीश कुमार से क्लियरिटी चाहते हैं कि नीतीश कुमार संशय को दूर करें. नीतीश ने आरजेडी नेताओं से बातचीत बंद कर दी है. ये नीतीश कुमार की परंपरागत स्टाइल रही है वे जिससे नाता तोड़ लेते हैं तो फिर काफी दिनों तक बात नहीं करते हैं. अगस्त 2022 में जब उन्होंने एनडीए छोड़ा था तब भी उन्होंने ऐसा ही किया था. इस दौरान वे एक बार फिर पीएम मोदी और अमित शाह से मिलने दिल्ली नहीं आए थे.

यह भी पढ़ेंः ‘नीतीश INDIA में रहते तो पीएम बन सकते थे…’ बिहार की सियासी उठापटक पर बोले अखिलेश यादव

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

3 hours ago