देश

‘नीतीश INDIA में रहते तो पीएम बन सकते थे…’ बिहार की सियासी उठापटक पर बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on Nitish Kumar: बिहार में सियासी उठापटक का दौर जारी है. सत्ता परिवर्तन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने 26 जनवरी के मौके पर कहा कि नीतीश अगर इंडिया गठबंधन में रहते तो पीएम बन सकते थे. यहां प्रधानमंत्री पद के लिए किसी का नंबर लग सकता है. नीतीश को गठबंधन के संयोजक या अन्य कोई बड़ा पद दिया जा सकता था.

अखिलेश ने आगे कहा कि कांग्रेस को ऐसे समय में आगे आना चाहिए. इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस को तत्परता दिखानी चाहिए. उन्होंने वो तत्परता नहीं दिखाई. सपा मुखिया ने कहा कि मैं चाहता हूं नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में रहें. उन्होंने पहल करके यह गठबंधन बनाया था.

उनसे बात होगी तो रास्ता निकल जाएगा

नीतीश कुमार की नाराजगी की वजह क्या है, उस पर बात की जा सकती है। मैं समझ सकता हूं कि अगर उनसे बात की जाएगी तो कोई रास्ता जरूर निकलेगा. वहीं उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि मुझे अभी तक यात्रा में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है अगर हमें बुलाया जाएगा तो हम विचार करेंगे.

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ‘एट होम’ कार्यक्रम के लिए राजभवन पहुंचे, तेजस्वी समेत RJD के मंत्रियों ने बनाई दूरी

सीटों के बंटवारे का समय

अखिलेश ने कहा कि यह समय सीटों के बंटवारे का है। सीटों का बंटवारा ठीक समय पर होना चाहिए. वहीं राहुल गांधी पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब कुछ चुनाव के बाद तय होगा. कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है. वहीं लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के साथ कैंपेनिंग को लेकर अखिलेश ने कहा कि अभी कहना मुश्किल है यह तो समय ही बताएगा कि उनके साथ कैंपेन हो पाएगा या नहीं.

यह भी पढ़ेंः ‘सरकार से परेशान हूं…’ गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दर्शकदीर्घा से मैदान में कूदा शख्स, Video वायरल

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

31 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

2 hours ago