मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
राहुल गांधी. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले.
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पूर्वोत्तर भारत से पश्चिमी भारत के लिए निकली है. इस यात्रा की अगुवाई सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी कर रहे हैं. उन्होंने ही पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी निकाली थी. अब राहुल अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत कांग्रेसियों की भीड़ के साथ असम से पश्चिम बंगाल की ओर बढ रहे हैं.
इस बीच मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है. रामदास अठावले ने असम के डिब्रूगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, “यह राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं बल्कि अन्याय यात्रा है. ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं है, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है.”
अठावले बोले- “भारत पहले टूटा हुआ था, लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान ने भारत को ऐसे जोड़ दिया कि उसे तोड़ने की ताकत किसी में नहीं है. राहुल गांधी को भारत की चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत की चिंता करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हम लोग हैं.”
इससे पहले यात्रा के 8वें दिन असम में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई थी. यह घटना 21 जनवरी की है. घटना के दौरान राहुल का काफिला सोनितपुर में था. तब राहुल ने कहा था कि BJP के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए थे. मैं बस से निकला तो वो भाग गए.
यह भी पढ़िए: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले- हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता, यहां का CM सबसे भ्रष्ट
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…
ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…
Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…
अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने…