देश

Bihar Politics: क्या फिर ‘पलटेंगे’ नीतीश कुमार? पीएम मोदी के मंत्री ने दिया संकेत

Bihar Politics: G20 डिनर के दौरान पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद से सियासी गलियारों में अटकलें तेज है. चर्चा है कि I.N.D.I.A में उचित सम्मान नहीं मिलने पर बिहार के सीएम एक बार फिर पलट सकते हैं. इस बीच मोदी कैबिनेट के मंत्री ने भी बड़ा बयान दे दिया है. पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि व्यक्ति बलवान नहीं होता है समय बलवान होता है. नीतीश अगर वापस आएंगे तो उनका जोरदार स्वागत होगा. उन्होंने कहा कि समय का इंतजार कीजिए. आगे जो होगा, वह अच्छा ही होगा. अगर नीतीश कुमार एनडीए में आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे.

दिलचस्प बात ये है कि भाजपा की ओर से भी नीतीश के एनडीए में वापसी की बात को झूठ करारा दिया जा रहा है. सुशील मोदी से लेकर सम्राट चौधरी तक खबर का खंडन कर रहे हैं. हालांकि, पशुपति पारस के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. दरअसल, मंगलवार को पारस पटना पहुंचे थे. इस दौरान जब मीडिया ने नीतीश की एनडीए में वापसी से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि समय बलवान होता है. समय का इंतजार कीजिए. जो होगा अच्छा होगा.

कब-कब पलटे नीतीश कुमार

बता दें कि 1998 में JDU और बीजेपी के बीच गठबंधन हुआ. इसके बाद कई ऐसे मौके आए जब नीतीश कुमार ने पलटी मार ली. सबसे पहला मौका था साल 2013. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को आगे कर दिया. नीतीश कुमार को ये बात पसंद नहीं आई. बीजेपी ने मोदी को लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया. इस बात से नीतीश इतने भड़क गए कि उन्होंने 17 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर आरजेडी के साथ हो लिए. 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की प्रचंड जीत हुई. नीतीश सरकार में लालू के लाल तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बने.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023 : बंगाल मॉडल से मध्य प्रदेश जीतने की तैयारी, विधानसभा चुनावों में पहले भी किया जा चुका है ऐसा एक्सपेरिमेंट

2017 में फिर मारी पलटी

लालू परिवार की दखलअंदाजी के बाद महागठबंधन में दरार पड़ गई. 26 जुलाई को नीतीश कुमार ने प्रदेश के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. गौरतलब है कि उस साल तेजस्वी के इस्तीफे की मांग बढ़ गई थी. उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे. नीतीश कुमार ने फिर बीजेपी और सहयोगी पार्टियों की मदद से सरकार बनाई और 27 जुलाई को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए. ऐसे में 3 साल गुजर गए. नीतीश और बीजेपी में सबकुछ ठीक चल रहा था. 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के कम सीट आने के बाद भी बीजेपी ने नीतीश को सीएम पद दिया. लेकिन नीतीश कुमार एक बार फिर पलट गए और लालू की पार्टी के हो लिए. अब एक बार फिर नीतीश कुमार के पलटने की बात चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

53 seconds ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

15 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

18 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

31 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

49 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago