खेल

Asian Games 2023: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता GOLD, PM मोदी बोले- यह अत्यंत गर्व की बात

India In Asian Games 2023: चीन में हो रहे 19वें एशियन गेम्स में तीसरे दिन भारत के खिलाड़ियों ने फिर कमाल कर दिया. भारतीय चीन के हांगझोउ में घुड़सवारी टीम ने आज का पहला गोल्ड मेडल दिलाया. यह कमाल सुदिप्ती हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेड़ा और अनुष अगरवल्ला की जोड़ी ने किया. जिनके हौसले से इस इवेंट में 41 साल बाद देश को गोल्ड मिला.

विजेताओं को पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा— “यह अत्यंत गर्व की बात है कि कई दशकों के बाद, हमारी घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है. चीन में सुदिप्ती हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेड़ा और अनुष अगरवल्ला ने अद्वितीय कौशल, टीम वर्क का प्रदर्शन किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को सम्मान दिलाया है. मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम को हार्दिक बधाई देता हूं.”

यह भी पढ़िए:Asian Games 2023: तीसरे दिन भी भारत का जलवा, नेहा ठाकुर ने जीता सिल्वर मेडल तो भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 रौंदा

देश को अब तक ​मिले 14 मेडल

एशियन गेम्स में भारत के अब 14 मेडल हो गए हैं, जिनमें तीन गोल्ड शामिल हैं. हमारे खिलाड़ी इबाद अली ने आज मेंस सेलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इससे पहले नेहा ठाकुर ने 28 पॉइंट के साथ सिल्वर मेडल जीता था. वहीं, तैराकी में मेंस की 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम नेशनल रिकॉर्ड के साथ फाइनल में पहुंच गई है. माना जा रहा है कि वहां से भी भारत को ​गोल्ड मिलेगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

43 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

46 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

59 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago