देश

Bihar Politics: ‘PM बनने चले थे, मुंशी ही रह जाएंगे’, BJP सांसद ने CM नीतीश कुमार पर कसा करारा तंज

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन की हालिया बैठक के बाद से काफी ज्यादा चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की कमान अपने ही हाथों में ले ली है. इसके अलावा ललन सिंह का कद भी छोटा कर दिया है. नीतीश कुमार की इस बेचैनी के बीच अब बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तंज कसा है. सुशील मोदी ने कहा है कि पीएम पद के उम्मीदवार बनने की बात कर रहे थे लेकिन अब उन्हें इंडिया गठबंधन के संयोजक के पद से ही संतोष करना पड़ेगा, जिसकी कोई हैसियत नहीं होती है.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रहते हुए सुशील कुमार मोदी ने लंबे वक्त तक नीतीश कुमार के साथ काम किया था. इतना ही नहीं सुशील कुमार मोदी और नीतीश एक दूसरे के काफी करीबी रहे थे, लेकिन अब सुशील मोदी भी नीतीश पर मुखर राजनेता की तरह हमला बोल रहे हैं. सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश को पीएम कैंडिडेट बनना था, लेकिन अब वह इंडिया गठबंधन के मुंशी भर बनकर रह गए हैं.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले जितेंद्र आव्हाड पर भड़के परमहंस आचार्य, बोले- कर दूंगा वध

नीतीश की नहीं है कोई हैसियत

नीतीश कुमार पर हमला बोलते सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि संयोजक की कोई हैसियत नहीं होती है. उसका काम सिर्फ मुंशी भर का होता है. क्या वो ममता/सीपीएम, केजरीवाल/कांग्रेस, का्ग्रेस/सीपीएम से समझौता करा पाएंगे? नीतीश कुमार कांग्रेस को ब्लैकमेल कर रहे हैं कि संयोजक बनाओ नहीं तो मैं बीजेपी के साथ चला जाऊंगा. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये लोग ऐसी बातें बोलकर हिंदुओं को भड़काना और मुसलमानों को खुश करना चाहते हैं. राम मंदिर का निर्माण कोर्ट के निर्देश पर हो रहा है आप हिंदुओ की आस्था पर चोट ना कीजिए.

यह भी पढ़ें-Ram Mandir: हवन कुंड बनवाने अयोध्या पहुंचे काशी के विद्वान, रामलला के दरबार में गूंजेगी बनारस घराने की शहनाई

तेजस्वी यादव पर बोला तगड़ा हमला

सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने एक लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दिया? नौकरी और मंदिर दोनों जरूरी है. अगर ऐसा है तो पुनौरा धाम नीतीश कुमार क्यों गए? तेजस्वी तो पर्यटन मंत्री होते हुए.. जिसके मंत्रालय का कार्यक्रम था नहीं गए. इनको धर्म पूजा पाठ से कोई मतलब नहीं है, जो 22 जनवरी के कार्यक्रम का विरोध करेंगे उनको जनता चुनाव में सबक सिखाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

9 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago