बिहार में छात्र संगठनों का चक्का जाम.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है. रविवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद सोमवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने चक्का जाम की घोषणा की, जिसके चलते राज्यभर में यातायात प्रभावित हुआ है.
सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने अरवल जिले में सड़कों को जाम कर दिया. पटना में लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध में लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया. इस दौरान अभ्यर्थियों के अभिभावक भी आंदोलन में शामिल हो गए. प्रदर्शनकारी भगत सिंह चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे पटना औरंगाबाद एनएच 139 और अरवल-जहानाबाद एनएच 110 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया.
प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रश्नपत्र के लीक होने की जांच की भी मांग की है. संयुक्त छात्र मोर्चा ने चक्का जाम की घोषणा की थी, और अब आम लोग भी सड़कों पर उतर आए हैं. दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर आइसा के कार्यकर्ताओं ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रोका और इंजन पर चढ़ गए.
युवा राजद के नेता राकेश नायक ने कहा कि हम बिहार के नौजवानों की आवाज उठाने के लिए सड़क पर उतरे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. यहां के युवा गरीब और किसान परिवारों से आते हैं, और शिक्षा माफियाओं के द्वारा उनकी परीक्षा में गड़बड़ी की जा रही है, जिससे उनके भविष्य से खेला जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि रविवार को जब छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद झड़प हुई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज और ठंड में पानी की बौछार का इस्तेमाल किया. अभ्यर्थी अब प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- पंजाब बंद: किसान आंदोलन के कारण आज रेल, बस और सड़क यातायात पर पड़ेगा गहरा असर
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…