देश

केजरीवाल का बड़ा ऐलान: पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेगा 18,000 रुपये, जानें कैसे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) से पहले एक नई योजना की घोषणा की. इस योजना का नाम ‘पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना’ रखा गया है.

केजरीवाल ने बताया कि इस योजना के तहत दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने ₹18,000 की मासिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने दावा किया कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पुजारियों और ग्रंथियों के लिए इस तरह की कोई योजना लागू की जा रही है.

कब और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

केजरीवाल ने बताया कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कनॉट प्लेस के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से की जाएगी, जहां वे खुद उपस्थित रहकर प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे.

समाज की सेवा करने वालों को मिलेगा सम्मान

केजरीवाल ने कहा, “पुजारी और ग्रंथी हमेशा समाज की सेवा करते आए हैं, लेकिन अब तक किसी सरकार ने उनके हितों का ध्यान नहीं रखा. अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो हम पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने ₹18,000 की सैलरी देंगे.”

बीजेपी पर साधा निशाना

केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अपील की कि वे इस योजना में बाधा न डालें. उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को रोकने की कोशिश करेगी, तो यह समाज के सेवकों का अनादर होगा, और इससे उन्हें पाप लगेगा.”

यह योजना उन पुजारियों और ग्रंथियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जो अब तक अपनी सेवाओं के बदले पर्याप्त सम्मान और वित्तीय सहायता से वंचित थे.


इसे भी पढ़ें- Bihar: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर चक्का जाम


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

5 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

9 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

14 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

42 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

43 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

44 minutes ago