शिक्षक बेचेंगे बोरा-चट्टी
बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए एक अजीबो-गरीब फरमान जारी कर दिया है. इस आदेश को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है कि अब शिक्षक बोरा-चट्टी बेचेंगे. स्कूलों में मिड डे मील के लिए लाए जाने वाले अनाजों की खाली बोरियों को अब शिक्षक 20 रुपये की दर से बेचेंगे. इसके लिए बाकायदा लिखित में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है.
राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से ये पत्र 14 अगस्त को जारी किया गया था. मिड डे मील डायरेक्टर मिथिलेश मिश्रा ने सभी जिला कार्यक्रम (मध्याह्न भोजन) को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की तरफ से संचालित किए जा रहे सभी स्कूलों के छात्रों के लिए मिड डे मील के तहत आने वाले सामान अनाज की खपत के बाद खाली होने वाले बोरों की बिक्री सुनिश्चित कराई जाए. बिक्री से आने वाले पैसे को राज्य योजना निधि के प्रबंधन के लिए संचालित किए जाने वाले स्थानीय बैंक खातों में जमा कराया जाए.
डायरेक्टर की तरफ से ये भी कहा गया है कि बोरे-चट्टी को बेचकर जो राशि जमा कराई जाए उसकी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को निदेशक मिड डे मील के द्वारा लिखित रूप से दी जाए.
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राज्य शिक्षा विभाग की नए फरमान को लेकर किरकिरी हो रही है. इससे पहले भी शिक्षा विभाग कई बार अपने आदेशों को लेकर चर्चा में रहा है. शिक्षा विभाग की तरफ से साल 2016 में जारी किए गए एक पूर्व निर्देश में खाद्यान्न आपूर्ति की प्रक्रिया में मिलने वाले बोरे-चट्टी की दर 10 रुपये तय की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…