Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar News: शिक्षा विभाग का नया फरमान, अब बिहार के शिक्षक बेचेंगे बोरा-चट्टी, 20 रुपये होगी कीमत

बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए एक अजीबो-गरीब फरमान जारी कर दिया है. इस आदेश को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है.

शिक्षक बेचेंगे बोरा-चट्टी

बिहार सरकार ने शिक्षकों के लिए एक अजीबो-गरीब फरमान जारी कर दिया है. इस आदेश को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है कि अब शिक्षक बोरा-चट्टी बेचेंगे. स्कूलों में मिड डे मील के लिए लाए जाने वाले अनाजों की खाली बोरियों को अब शिक्षक 20 रुपये की दर से बेचेंगे. इसके लिए बाकायदा लिखित में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है.

शिक्षकों को बोरे-चट्टी बेचने के दिए गए निर्देश

राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से ये पत्र 14 अगस्त को जारी किया गया था. मिड डे मील डायरेक्टर मिथिलेश मिश्रा ने सभी जिला कार्यक्रम (मध्याह्न भोजन) को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की तरफ से संचालित किए जा रहे सभी स्कूलों के छात्रों के लिए मिड डे मील के तहत आने वाले सामान अनाज की खपत के बाद खाली होने वाले बोरों की बिक्री सुनिश्चित कराई जाए. बिक्री से आने वाले पैसे को राज्य योजना निधि के प्रबंधन के लिए संचालित किए जाने वाले स्थानीय बैंक खातों में जमा कराया जाए.

बिक्री से आने वाला रुपया बैंक खाते में जमा कराने के दिए गए निर्देश

डायरेक्टर की तरफ से ये भी कहा गया है कि बोरे-चट्टी को बेचकर जो राशि जमा कराई जाए उसकी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को निदेशक मिड डे मील के द्वारा लिखित रूप से दी जाए.

यह भी पढ़ें- बजरंग दल को सिमी की तरह खतरनाक मानते थे दिग्विजय सिंह, बैन करने की सिफारिश की थी, अब हृदय परिवर्तन के पीछे कमलनाथ तो नहीं…

शिक्षा विभाग पहले भी करा चुका है अपनी किरकिरी

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राज्य शिक्षा विभाग की नए फरमान को लेकर किरकिरी हो रही है. इससे पहले भी शिक्षा विभाग कई बार अपने आदेशों को लेकर चर्चा में रहा है. शिक्षा विभाग की तरफ से साल 2016 में जारी किए गए एक पूर्व निर्देश में खाद्यान्न आपूर्ति की प्रक्रिया में मिलने वाले बोरे-चट्टी की दर 10 रुपये तय की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital