देश

UP News: डबल इंजन के राज में ‘डबल सांड’ की लड़ाई- वीडियो शेयर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों को लेकर लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर तंज कसा है. सपा प्रमुख ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “डबल इंजन के राज में ‘डबल साँड’ की लड़ाई”. दरअसल इस वीडियो में दो सांड बीच सड़क पर लड़ते दिख रहे हैं. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बस खड़ी है और उसी के सामने दो सांड लड़ रहे हैं.

 

अखिलेश ने शेयर किया वीडियो

ट्विटर पर इसी वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा है, “डबल इंजन के राज में ‘डबल साँड’ की लड़ाई, जैसे भाजपाई खटपट खुलकर सड़क पर आई.” बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी अखिलेश यादव ने आवाज उठाई थी और छुट्टा जानवरों से होने वाली दुर्घटनाओं व खराब हो रही किसानों की फसलों की समस्याओं को लेकर कई सवाल यूपी सरकार पर दागे थे. अखिलेश ने कहा था कि 2023 आ गया लेकिन बीजेपी के लिए 2022 ही रहेगा क्योंकि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, नीलगाय आज भी नुकसान कर रही है.

उन्होंने ये भी कहा था कि देश के प्रधानमंत्री जी ने कहा था, सड़क पर खुले घूमने वाले जानवरो को निजात दिला देंगे, मुझे लग रहा है, दिल्ली लखनऊ वालों में तालमेल नहीं बैठ रहा है. वहीं हाल ही में योगी सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए यूपी में आवारा पशुओं से होने वाली मौतों को लेकर मुआवजा राशि भी बढ़ा दी है.

पढ़ें इसे भी- UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नील गाय, सांड या आवारा जानवरों ने घायल किया तो इलाज के लिए मिलेंगे 16000 रुपए

ये आदेश जारी किया गया है यूपी सरकार द्वारा

यूपी सरकार द्वारा नील गाय, सांड या आवारा जानवर के टक्कर मारकर घायल कर देने की दशा में अस्पताल में भर्ती होने पर योगी सरकार ने 16 हजार का मुआवजा तय किया है. यूपी चुनाव 2022 के दौरान भी यह मुद्दा जोर-शोर से उछला था और तब पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने में जुटा था. वहीं एक बार फिर अखिलेश यादव ने 2024 चुनावों से पहले इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की है.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

17 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago