देश

Bihar News: बिहार में रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां खत्म, केंद्रीय मंत्री बोले- हो सकता है कल को शरिया कानून लागू कर दिया जाए

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियों को खत्म करने का ऐलान किया है. इन छुट्टियों के खत्म होने से अब 23 की जगह सिर्फ 11 स्कूली छुट्टियां बची हैं. सरकार की तरफ से इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. नीतीश सरकार के इस फैसले के बाद अब सितंबर से लेकर दिसंबर के बीच में सिर्फ 11 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे.

“संभव है कल को सरकार शरिया कानून लागू कर दे”

छुट्टियों के कम किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार की सरकार ने रक्षाबंधन के अलावा कई त्योहारों की छुट्टियों को खत्म कर दिया है. इसलिए संभव है कल को सरकार शरिया कानून लागू कर दे.

रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी

वहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, सितंबर से लेकर दिसंबर के बीच छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है. जिसमें 30 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी.

स्कूलों में इन त्योहारों पर होगी छुट्टी

1- चेहल्लूम- 06 सितंबर
2- अनंत चतुर्दशी/हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस- 28 सितंबर
3- महात्मा गांधी जयंती- 02 अक्टूबर
4- दुर्गा पूजा- 22-24 अक्टूबर
5- दीपावली- 12 नवंबर
6- चित्रगुप्त पूजा/भैया दूज- 15 नवंबर
7- छठ पूजा- 19-20 नवंबर
8- क्रिसमस डे- 25 दिसंबर

इसके अलावा बिहार के स्कूलों में इस आदेश के आने से पहले दिवाली से लेकर छठ पूजा तक 13 से 21 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी थी, लेकिन अब नए कैलेंडर में 9 दिन से घटाकर छुट्टियों को 4 दिन कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: “प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं वो झूठ है, चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है”, चीनी MAP को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

छुट्टियों को कम किए जाने को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की अनसूची के तहत प्राथमिक स्कूलों में कम से कम 200 दिन और छठवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूलों में 220 दिन स्कूल खुलने का नियम है, लेकिन चुनाव, परीक्षा, त्योहार, प्राकृतिक आपदा और अन्य कार्यों के चलते पढ़ाई बाधित होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

35 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

44 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

46 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago