देश

जानिए कौन हैं विनोद तावड़े, जिन्हें बीजेपी ने सौंपी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है. माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा यूपी में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ अपने सामाजिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश कर रही है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय और सामाजिक समीकरण हमेशा से अहम रहे हैं. ऐसे में भाजपा का ध्यान खास तौर पर गैर-यादव ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने पर है. पार्टी संगठन में इन वर्गों से आने वाले नेताओं को ज्यादा जिम्मेदारियां और प्रतिनिधित्व देने की दिशा में भी काम कर रही है.

दरअसल, 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में पार्टी सिर्फ चुनावी नारों और प्रचार तक सीमित रहने के बजाय बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय संगठन तक अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटी है.

तावड़े के अनुभव पर पार्टी को भरोसा

विनोद तावड़े को यूपी की कमान सौंपना भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. तावड़े के पास अलग-अलग राज्यों में संगठन को संभालने और चुनावी प्रबंधन का लंबा अनुभव है. इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के साथ तालमेल बनाने में भी वे सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं.

2022 के राष्ट्रपति चुनाव में तावड़े ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के चुनाव प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी. उस दौरान उन्होंने अलग-अलग राज्यों में बैठकों और सहयोगी दलों के साथ समन्वय का काम किया. एनडीए के साथ-साथ उन दलों से भी संपर्क और तालमेल बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा रहा, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन दिया था.

इसके बाद 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में भी उन्हें एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी मिली. यहां भी गठबंधन के सहयोगियों और समर्थन देने वाले दलों के साथ तालमेल उनकी भूमिका का अहम हिस्सा रहा.

हरियाणा और बिहार में भी संभाली जिम्मेदारी

तावड़े का संगठनात्मक अनुभव सिर्फ चुनावी अभियानों तक सीमित नहीं है. वर्ष 2020 में उन्हें हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. वहां उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने पर काम किया.

इसके बाद 2022 में उन्हें बिहार की जिम्मेदारी दी गई. बिहार में वे भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल रहे. पार्टी के भीतर उनकी भूमिका को 2023 में हुए उन राजनीतिक बदलावों से भी जोड़ा जाता है, जिनके बाद राजद-जदयू सरकार की जगह एनडीए की सरकार बनी.

बिहार में उनके संगठनात्मक मार्गदर्शन के दौरान एनडीए ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन भाजपा ने मैदान तैयार करना शुरू कर दिया है. तावड़े को प्रदेश प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाए जाने से साफ संकेत मिलता है कि पार्टी संगठन और सामाजिक समीकरण, दोनों मोर्चों पर एक साथ काम करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: आंध्र दौरे पर नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, कहा- जनता से सीधा संवाद बढ़ाएं

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

8 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

19 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

32 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago