पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
महिला टीचर
Muzaffarnagar Muslim Student: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक महिला टीचर की शर्मनाक हरकरत सामने आई है. यहां एक प्राइवेट स्कूल में एक मुस्लिम बच्चे को क्लास के ही दूसरे बच्चों से पिटवाया गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वो मुस्लिम लड़का एक तरफ खड़ा है, तभी महिला टीचर क्लास में से कुछ बच्चों को बुलाती है और उनसे मुस्लिम लड़के को थप्पड़ मारने को कहती है. इसके बाद दो लड़के उठकर आते हैं और उस मुस्लिम लड़के को थप्पड़ जड़ देते हैं. वहीं मुस्लिम बच्चे की आंखों में आंसू हैं और वह बस रोए जा रहा है, लेकिन मैडम को बिल्कुल भी तरस नहीं आ रहा.
वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. इसके अलावा AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है. मामला बढ़ने पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है.
यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र खुब्बापुर गांव का है. यहां एक तृप्ता त्यागी नाम महिला टीचर स्कूल चलाती हैं. वायरल वीडियो में मैडल अपनी कुर्सी बैठी हैं. उसके पास एक बच्चा खड़ा हुआ है, तभी वो दो बच्चों को बुलाती हैं और उसे थप्पड़ मारने को कहती हैं. वहीं जमीन पर बैठकर क्लास के बाकी के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं इस घटना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने संज्ञान लिया है और मामले की पूरी जानकारी मांगी है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस वीडियो के सामने आने पर कहा कि, “मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफ़रत का बाज़ार बनाना – एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता. ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है. बच्चे भारत का भविष्य हैं – उनको नफ़रत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: मैनपुरी से डिंपल तो फिरोजाबाद से अक्षय… परिवार में ‘ऑल इज वेल’ करने में लगे अखिलेश यादव?
महिला टीचर की इस शर्मनाक हरकत पर मुस्लिम बच्चे के पिता ने उसे स्कूल से निकाल लिया है. इसके अलावा बच्चे के पिता ने कहा कि, “टीचर ने बच्चों के बीच विवाद करवाया था. हमने समझौता कर लिया है. मैं शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता. मैं नहीं चाहता कि मुझे बार-बार पुलिस या कोर्ट में बुलाया जाए, मैं इन 7*/सब में नहीं पड़ना चाहता.”
Etah temple priest murder: उत्तर प्रदेश के एटा के लालपुर गांव में करीब 60 वर्षीय…
UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…
Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये…
सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…
UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…