Tamil Nadu
Tamil Nadu: शनिवार तड़के तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार, तेज धमाके की आवाज आई थी. उन्होंने बताया कि मदुरै यार्ड में पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के निजी पार्टी कोच में सुबह 5.15 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और सुबह 7.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया. इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई हैं. सभी यात्री उत्तर प्रदेश के थे. जानकारी के मुताबिक, जिस कोच में आग लगी, उसमें लखनऊ के करीब 65 यात्री सवार थे.
अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन कोच यार्ड में खड़ा था. कुछ यात्रियों ने कथित तौर पर चाय और नाश्ता तैयार करने के लिए अवैध रूप से तस्करी किए गए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया, जिससे आग लग गई. बताया गया कि जब यात्रियों ने कॉफी के लिए गैस जलाया तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद डिब्बे में आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब हादसा हो चुका था. जलने से 10 लोगों की मौत हो गई.
गैस सिलेंडर, पटाखे, एसिड, केरोसिन, पेट्रोल, थर्मिक वेल्डिंग, स्टोव और विस्फोटक जैसी ज्वलनशील वस्तुएं ले जाना रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 67, 164 और 165 के तहत दंडनीय अपराध है. रेलवे मैनुअल के पैराग्राफ 9 के अनुसार, निजी कोच में ट्रैवल कर रहे यात्रियों को लिखित में देनी होगी कि वे अपनी यात्रा के दौरान कोई भी ज्वलनशील वस्तु नहीं ले जाएंगे. मदुरै यार्ड में स्थित एक प्राइवेट पार्टी टूरिस्ट कोच में हुई अग्नि दुर्घटना में प्राइवेट पार्टी ने इसके लिए पत्र दिया भी था. लेकिन साथ में गैस सिलेंडर भी ले गए थे.
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…
प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…
Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…
तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…
Etah temple priest murder: उत्तर प्रदेश के एटा के लालपुर गांव में करीब 60 वर्षीय…