नूंह में इंटरनेट सेवाएं बैन
हरियाणा के नूंह जिले में हिंदू संगठनों की तरफ से निकाली जाने वाली ब्रजमंडल यात्रा को प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली है, लेकिन उसके बाद भी यात्रा के आयोजक तैयारियों में जुटे हुए हैं. जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को 29 अगस्त तक सस्पेंड कर दिया है. ये रोक बीते शुक्रवार की शाम से लागू की गई है. इससे पहले भी जुलाई में हिंसा भड़क गई थी. जिसमें इंटरनेट सेवाओं को बैन किया गया था. जिसे 11 अगस्त को बहाल किया गया था.
जानकारी के मुताबिक, हिंदू संगठनों की तरफ से पलवल में 6 अगस्त को एक महापंचायत आयोजित की गई थी. उसी में दोबारा से नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया था. पंचायत में कहा गया था कि यात्रा अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगी. जिसमें गुरुग्राम से शुरू होकर नूंह में नलहर मंदिर पर रुकेगी. इसके बाद नूंह में ही फिरोजपुर झिरका में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर यात्रा का समापन होगा.
ब्रजमंडल यात्रा निकालने की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया, लेकिन विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि यात्रा श्रावण महीने में ही निकाली जाएगी. आयोजन समिति का ये भी कहना है कि प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. जिसमें यात्रा को रोकने की बात कही गई हो.
आयोजन समिति का कहना है कि अगर प्रशासन की तरफ से यात्रा को लेकर कोई जानकारी दी जाती है तो उसे पंचायत बुलाकर उसके सामने रखा जाएगा. वहीं पौंडरी नौरंगाबाद में 13 अगस्त को हिंदू महापंचायत हुई थी. जिसमें हरियाणा सरकार के मनोनीत प्रांतीय गो सेवा आयोग के सदस्य सुरेंद्र प्रताप आर्य भी शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से 28 अगस्त को ब्रज मंडल यात्रा के कार्यक्रम की सूचना जिला उपायुक्त नूंह धीरेंद्र खडगटा को औपचारिक रूप से दे दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…