देश

नई सरकार बनने के बाद एनडीए के सारे सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों को दिया जाएगा डिनर, नड्डा ने भेजा आमंत्रण

NDA Alliance Govt: एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद एनडीए के सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों को डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है. सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े सूत्रों ने यह बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं और सांसदों के साथ-साथ भाजपा के सांसदों को भी डिनर के लिए आमंत्रित किया है.

सूत्रों के अनुसार, भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों की अपनी पूरी टीम को भी रविवार के डिनर के लिए आमंत्रित किया है. बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को भी डिनर के लिए आमंत्रित किया है.

इसी महीने खत्म होगा नड्डा का कार्यकाल

पिछले वर्ष जनवरी 2023 में दिल्ली में हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जेपी नड्डा के अध्यक्षीय कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी. उसके बाद इस वर्ष, फरवरी 2024 में दिल्ली में हुई पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई थी. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मंजूर किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने 30 जून को खत्म होने जा रहा है.

मंत्रिमंडल के गठन पर विचार-विमर्श जारी

रविवार को एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है, जिसमें नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसलिए पार्टी में अभी सरकार गठन और खासकर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विचार-विमर्श का दौर जारी है. सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भाजपा के आला नेताओं को जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी यानी पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर भी विचार मंथन करना होगा. भाजपा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मुताबिक सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने की परंपरा रही है.

यह भी पढ़िए: यूपी में 37 लोकसभा सीटें जीतने के बाद सपा की नजर अब विधानसभा चुनाव पर, सांसदों से अखिलेश यादव बोले— जनता के बीच जाएं

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

1 minute ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

17 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

29 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

42 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

44 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

48 minutes ago