देश

NDA Govt: लगातार तीसरी बार सरकार बनाने और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर BJP में बैठकों का दौर, अब तक क्या हुआ?

NDA government formation: नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी. उनके साथ ही उनके कई मंत्रियों के भी पद और गोपनीयता की शपथ लेने की संभावना है.

सरकार गठन के स्वरूप और मंत्रिमंडल गठन को लेकर भाजपा में विचार-विमर्श और बैठकों का दौर लगातार जारी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के आवास पर शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है.

नड्डा के आवास पर कई राउंड की मैराथन बैठक हुई

आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा के आवास पर कई राउंड की मैराथन बैठक हुई थी. शुक्रवार की मैराथन बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया था.

बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के दौरान शुक्रवार को टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, आरएलडी के जयंत चौधरी, एनसीपी के अजित पवार, जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान सहित कई अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने सरकार गठन को लेकर अपने-अपने सुझाव दे दिए हैं.

चूंकि रविवार को एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है, इसलिए भाजपा के आला नेता जल्द से जल्द सरकार के गठन की प्रक्रिया और मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप दे देना चाहते हैं.

यह भी बताया जा रहा है कि विचार-विमर्श की प्रक्रिया को पूरा कर लेने के बाद जेपी नड्डा और अमित शाह अपनी पूरी रिपोर्ट नरेंद्र मोदी को देंगे. मंत्रिमंडल का गठन करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है, इसलिए इस बारे में तमाम पक्षों, सहयोगी दलों और अपनी पार्टी की राय जानने के बाद अंतिम फैसला नरेंद्र मोदी ही करेंगे.

इस बार चुनाव में 292 सीटें आईं, 240 अकेले भाजपा की

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के खाते में 292 सीटें आई हैं. जबकि इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने 234 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, अन्य के खाते में 17 सीटें आई.

लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा

भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है. हालांकि, 2019 के मुकाबले 63 सीटें कम है. अब तीसरे कार्यकाल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने जा रही है. इसके साथ ही नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

21 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago