देश

क्या मैं दागदार था… चूरू सांसद का छलका दर्द, राजेंद्र राठौड़ या कुछ और… जानें क्यों कटा राहुल कस्वां का टिकट

BJP Churu MP Rahul Kaswan: लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा 2 मार्च को 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है. इसमें राजस्थान की 25 में से 15 सीटें भी शामिल हैं. पार्टी ने इस बार चूरू सीट से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट काट दिया. उनकी जगह पर पार्टी ने पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है. ऐसे में टिकट ऐलान के बाद 2 दिन बाद भाजपा के निवर्तमान सांसद ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया.

राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया पर लिखा क्या मैं ईमानदार नहीं था? क्या मैं मेहनती नहीं था? क्या मैं दागदार था? क्या मैं निष्ठावान नहीं था? जब भी इस प्रश्न को मैंने अपने आप से पूछा तो सभी निरूत्तर और निःशब्द रहे. कोई इस प्रश्न का जवाब नहीं पाएगा. ऐसे में राहुल कस्वां की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर बंया किया दर्द

बता दें कि पार्टी ने राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिये हैं. इस लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को फिर से टिकट मिला है. इसके अलावा भाजपा ने कांग्रेस से आए दो नेताओं को भी टिकट दिया है. कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया को डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से और ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट दिया गया है.

ये भी पढ़ेंः बेरोजगारी भत्ता, 450 में सिलेंडर, MSP गारंटी…. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुछ ऐसा होगा कांग्रेस का घोषणापत्र

क्या राजेंद्र राठौड़ के कारण कटा कस्वां का टिकट

इस बार के चुनाव में पार्टी ने विवादित चेहरों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है. भरतपुर की वर्तमान सांसद रंजिता कोली का टिकट पार्टी ने काट दिया है. वहीं राहुल कस्वां की जगह पार्टी ने देवेंद्र झाझड़िया को प्रत्याशी बनाया है.

बता दें कि नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ को चूरू से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में हार के बाद उन्होंने पार्टी में हुए भीतरघात पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा कि राहुल कस्वां सांसद होते हुए एक बार भी विधानसभा चुनाव के दौरान मेरे साथ मंच साझा नहीं किया. ऐसे में वह चुनाव हार गए. हालांकि इसको लेकर काफी दिनों तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला.

ये भी पढ़ेंः TMC हमेशा सत्ता में रहेगी…ममता बोलीं- चुनाव के समय कुछ लोग दिल्ली से आते हैं, फिर पूरे साल नहीं दिखते

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

12 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

17 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago