देश

UP Politics: 5 साल तक भाजपा ने नहीं किया कोई काम, केवल किए झूठे वादे, किसानों की तोड़ दी कमर- योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर शिवपाल यादव का हमला

UP Politics: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जहां एक ओर 6 साल पूरे होने का जश्न मना रही है तो वहीं विपक्ष उन पर हमला बोल रहा है और पांच सालों में कोई भी काम न कराने का आरोप मढ़ रहा है. सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर किसानों के साथ ही आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि पांच साल तक योगी सरकार ने कोई काम नहीं किया. केवल झूठे वादे किए हैं किसानों से.

शिवपाल ने कहा “आलू कि कीमत नहीं दे पा रहे हैं. बिजली महंगी कर दी है, जिसने किसानों की कमर तोड़ दी. पूरे प्रदेश को तबाह कर दिया है. पूरी जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से परेशान है. इन्वेस्टर्स समिट में जो भी एमओयू हुए है, उसका कहीं असर दिखाई नहीं दे रहा है. कोई विकास का काम नहीं हुआ, सड़कों के गढ्ढे नहीं भर पाए.” सपा नेता ने कहा कि वे जो भी रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर रहे हैं वह झूठा है. केवल जनता को भाजपा सरकार परेशान कर रही है.

पढ़ें इसे भी- 2024 को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, मायावती-कांग्रेस को घेरा, जानिए पीएम पद के उम्मीदवार पर क्या बोले सपा प्रमुख

शिवपाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि गेहूं की कोई खरीद नहीं हुई है. अब आलू का किसान परेशान हैं. बिजली दी नहीं, साथ ही किसानों की पूरी कमर तोड़ दी है. बिजली विभाग ने तो सिर्फ छापेमारी की और तो और छापेमारी के बाद वसूली भी की. साथ ही साथ भारी जुर्माना लगाया है. कोई काम बिजली विभाग ने नहीं किया. सपा नेता ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने प्रदेश की जनता को तबाह कर दिया है.

योगी सरकार को घेरा

शिवपाल यादव ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार इस सरकार में चरम सीमा पर फैला हुआ है. कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, इन्वेस्टर्स सम्मिट में एमओयू साइन तो हुए लेकिन कोई काम नहीं हुआ है. कहीं कोई कारखाना नहीं लगा, ना ही कोई पैसा लगा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार पिछले साल का बजट भी खर्च नहीं कर पाई है और न सड़कों के गड्ढे अभी तक भर पाई है. यह सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

2 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

13 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

18 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

32 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

59 minutes ago