देश

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी- ‘देश एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहा…’

BJP Foundation Day: भाजपा आज 6 अप्रैल को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है. इस अवसर पर पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने पार्टी के सफर को याद करते हुए कार्यकर्ताओं की सराहना की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बधाई. आज भाजपा को उन सभी महान विभुतियों को याद करने का दिन है जिन्होंने वर्षों की तपस्या, त्याग, मेहनत और परिश्रम के बाद पार्टी को यहां तक पहुंचाने का काम किया. मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है. जो राष्ट्र प्रथम के मंत्र से देश की सेवा में जुटी है.

उन्होंने आगे कहा कि हमें एनडीए का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है. क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति के साथ-साथ देश को आगे ले जाने में विश्वास रखता है. एनडीए एक ऐसा गठबंधन है जो देश की विविधता के रंगों से सजा है. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह गठबंधन और भी मजबूत होगा. पीएम ने 2024 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता नई लोकसभा के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. मैं आश्वस्त हूं कि देश भर के परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं. ताकि बीते दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई हैए उसे नई मजबूती दी जा सके. मैं एक बार फिर भाजपा और एनडीए के अपने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं. जो सरकार और जनता के बीच विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं.

केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है. हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है. जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे. उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी. भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई. हमने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है. जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है.

रक्षा मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं. जिन्होंने अपने अथक परिश्रम के बलबूते पर भाजपा को भारत की ही दुनिया का नंबर वन राजनीतिक दल बनाया है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है. इस पुनीत कार्य में हमें जनता.जनार्दन का आशीर्वाद मिल रहा है.

विश्व के सबसे बड़े दल के कार्यकर्ताओं को वंदन

गृहमंत्री अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा को को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने की यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं का वंदन करता हूं. संगठन के प्रति अटूट समर्पण, कार्य के प्रति निष्ठा व राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ दिन-रात लगनशील कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा गरीब कल्याण, सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण व महिलाओं के सम्मान का पर्याय बनकर विकसित भारत के निर्माण में सहयोग दे रही है.

मोदी जी जन-जन के जीवन में लाए परिवर्तन

वहीं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्थापना दिवस पर कहा कि अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से संगठन को राष्ट्रव्यापी विस्तार प्रदान किया. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने आगे लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समस्त भाजपा कार्यकर्ता श्विकसित भारत निर्माण का संकल्प लेकर आसन्न आम-चुनाव में अभूतपूर्व विजय के पथ पर अग्रसर हैं. विगत 10वर्षों में मोदी जी की नीतियों ने जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं. मां भारती के सर्वविद उत्कर्ष के लिए हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने कर्तव्यों की आहुति प्रदान करने का आह्वान करता हूं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

21 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

46 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago