देश

BJP सरकार का फैसला, वीरांगना झलकारी बाई को ‘महान व्यक्तित्व’ की श्रेणी में मिली जगह

दिल्‍ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई (Jhalkari Bai) कोली को ‘महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना’ में शामिल करने का निर्णय लिया है. यह योजना एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाती है. यह फैसला बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया. मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इसकी जानकारी दी.

कल्याण विभाग द्वारा संचालित

सीएम रेखा गुप्‍ता ने बुधवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, “बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई कोली जी को एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना’ में शामिल करने का निर्णय लिया है.

राष्ट्रभक्ति की नई परिभाषा

सीएम रेखा गुप्‍ता ने पोस्‍ट में आगे लिखा कि भारत माता की रक्षा में झलकारी बाई का पराक्रम, त्याग और अदम्य साहस नारीशक्ति का तेजस्वी प्रतीक है. उन्होंने रणभूमि में वह उदाहरण प्रस्तुत किया जिसने भारतीय नारी को बलिदान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की नई परिभाषा दी.

उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत नारीशक्ति को राष्ट्रनिर्माण की अग्रदूत के रूप में सम्मानित कर रहा है. दिल्ली सरकार का यह निर्णय उसी विचारधारा का सशक्त विस्तार है जो हर मातृशक्ति में भारत के सनातन मूल्यों और राष्ट्रनिष्ठ चेतना को देखती है.

स्वतंत्रता संग्राम की साहसी महिला

कल्याण विभाग की इस योजना में पहले से डॉ. भीमराव अंबेडकर, संतश्री रविदास, महर्षि वाल्मीकि, संत कबीर, संतश्री गाडगे महाराज और संतश्री दुर्बल नाथ जैसे महान व्यक्तित्व शामिल हैं.

उन्‍होंने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का नाम इस सूची में जुड़ना, समरसता, समानता और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को और सुदृढ़ करता है.

बता दें कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की साहसी महिला और भारत की प्रमुख वीरांगना झलकारी बाई का जन्म बुंदेलखंड के एक गांव में 22 नवंबर को एक निर्धन कोली परिवार में हुआ था.

ये भी पढ़ें: Delhi Blast को मोदी सरकार ने माना आतंकी घटना, धमाके में जान गंवाने वाले लोगों को कैबिनेट मीटिंग में दी गई श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

35 minutes ago