फोटो-सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हड़कंप मचा हुआ है. भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है और वर्तमान सरकार की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है. तो दूसरी ओर चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे हैं और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया गया है. खबर सामने आ रही है कि दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. सूत्रों की मानें तो, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियों को वापस कर दिया है तो वहीं खबर ये भी है कि, जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे. सूत्रों की मानें तो खट्टर की जगह पर नायब सैनी या फिर संजय भाटिया में से किसी एक को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. दोनों गैर जाट हैं और दोनों ही सांसद हैं.
ये भी पढ़ें-हरियाणा में बदल सकती है सरकार! जानें मनोहरलाल खट्टर की जगह कौन हो सकता है मुख्यमंत्री?
सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हो रही है और बैठक के लिए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए है. बैठक में नया नेता चुना जाएगा और फिर तय होगा कि पार्टी चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में ही उतरेगी या कोई नया चेहरा सामने पेश किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में कुछ चेहरे बदले दिखाई देंगे. नई कैबिनेट में निर्दलीयों को अधिक महत्व दिया जाएगा. तो दूसरी ओर सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने गठबंधन को लेकर मीडिया से बात की और कहा कि, गठबंधन (बीजेपी-जेजेपी) लगभग टूट चुका है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेगी. जेजेपी के बिना भी हरियाणा सरकार जीतेगी.
तो वहीं हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, हमने पहले ही सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है. सीएम मनोहर लाल से मुलाकात में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई. बातचीत से मुझे ऐसा आभास हुआ था जजपा से गठबंधन तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है.
तो वहीं मीडिया से बात करते हुए नीलोखेड़ी से निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात को लेकर कहा कि, “हमने पहले ही भाजपा को समर्थन दे दिया था. सीएम के साथ बैठक में हमने निर्वाचन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की. हालांकि हमने गठबंधन के बारे में किसी भी तरह की चर्चा नहीं की.”
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर समान राय न बन पाने के कारण ही भाजपा और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूटा है. अब जेजेपी ने ने दिल्ली में बैठक बुलाई है. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे. बता दें कि इसके पहले देर शाम मुख्यमंत्री अपने आवास पर एक अनौपचारिक कैबिनेट बैठक भी ले चुके थे, जिसमें गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल समेत कई मंत्री उपस्थित रहे थे. इस बैठक में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी और इस बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला के अलावा जजपा का कोई मंत्री नहीं पहुंचा था.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…