देश

हरियाणा में बदल सकती है सरकार! जानें मनोहरलाल खट्टर की जगह कौन हो सकता है मुख्यमंत्री?

Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा (Haryana) में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है. सूत्रों की मानें तो हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने की सम्भावना जताई जा रही है तो वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर सामने आ रही है. वहीं जो खबर आ रही है उसके अनुसार खट्टर की जगह पर नायब सैनी या फिर संजय भाटिया में से किसी एक को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. दोनों गैर जाट हैं और दोनों ही सांसद हैं.

सूत्रों की मानें तो इस बार के लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर मैदान में उतर सकते हैं. इसी को लेकर आज यानी मंगलवार दोपहर को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर वहां जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-शाहजहां शेख पर कसता जा रहा शिकंजा, CBI ने 9 करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया

हरियाणा में टूट सकता है गठबंधन

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि, हरियाणा में भाजपा और जेजेपी (जननायक जनता पार्टी ) का गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले टूट सकता है. आज वर्तमान सरकार का मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से इस्तीफा दे सकता है. फिर इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा. सूत्रों की मानें तो जेजेपी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए ही ये रणनीति बनाई गई है और नए मंत्रिमंडल में जेजेपी को शामिल नहीं किया जाएगा. खबर सामने आ रही है कि भाजपा को निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल गया है.

खट्टर को लेकर पीएम मोदी ने कल ही कही थी ये बात

बता दें कि सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के दौरान पीएम मोदी ने सीएम मनोहर लाल खट्टर की तारीफ की थी. उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया था कि, वह किस तरह मनोहर लाल खट्टर की मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर हरियाणा भ्रमण करते थे और उस समय छोटी सड़कें होने के कारण दिक्कतों का सामना किया करते थे. इसी के साथ ही पीएन ने मनोहर लाल को अपना पुराना साथी बताया था और कहा था कि, वो मोटरसाइकिल चलाते थे तो मैं पीछे बैठता था. मैं रोहतक से निकलता था और गुरुग्राम आकर रुकता था. यह हमारा लगातार हरियाणा का भ्रमण मोटरसाइकिल पर हुआ करता था और मुझे याद है कि उस वक्त गुरुग्राम में मोटरसाइकिल पर आते थे, रास्ते छोटे थे. इतनी दिक्कत होती थी.

जानें क्या है हरियाणा विधानसभा का गणित

90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा – 46, भाजपा- 41
भाजपा के साथ निर्दलीय – 6
हरियाणा लोकहित पार्टी – 1 (गोपाल कांडा)
जेजेपी के अलग होने पर भाजपा को समर्थन- 48
जेजेपी -10
निर्दलीय -1 (बलराज कुंडू)
इंडियन नेशनल लोकदल – 1 (अभय चौटाला)
कांग्रेस – 30

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

11 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

11 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

11 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

12 minutes ago