Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान के बीच राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार का माहौल गर्म है. यहां के ताजा अनुमानों ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है.
चुनावों को लेकर राजस्थान के कुख्यात फलोदी जिले के सट्टा बाजार के सटोरियों का आकलन और भविष्यवाणियां अब सामने आने लगी हैं. कुख्यात इसलिए क्योंकि चाहें बात किसी क्रिकेट मैच की हो या भी देश के चुनावों की फलोदी सट्टा बाजार की सटीक भविष्यवाणियों का इतिहास रहा है.
हर कोई ये जानता चाहता है कि क्या PM Narendra Modi लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेंगे या फिर 10 साल बाद Congress जीत के साथ सत्ता का स्वाद चखेगी.
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में सट्टा बाजार के अनुमान BJP के इस दावे से लगभग मेल खाते थे कि NDA इस चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से 400 सीटें जीतेगा, लेकिन जैसे-जैसे चरण आगे बढ़े, अनुमानों में भारी बदलाव देखने को मिला.
19 अप्रैल को शुरू हुए चुनावों से पहले बाजार ने अकेले भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया था. पहले दो चरणों के चुनाव के बाद भाजपा के लिए अनुमान गिरकर लगभग 290 सीटों पर आ गया था. 5वें चरण के बाद सट्टा बाजार ने फिर से अपने अनुमानों में संशोधन किया और भाजपा के लिए लगभग 300 सीटों की भविष्यवाणी की.
अपने नए अनुमान में फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा के लिए 300 से कम सीटों की भविष्यवाणी की है, जबकि विपक्ष के India Alliance की सीटों की संख्या 80-85 सीटों तक पहुंचने का अनुमान है. यह India Alliance के लिए अब तक का सबसे अधिक अनुमानित आंकड़ा है.
13 मई को अपने अनुमानों में फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस के लिए 40-42 सीटों की भविष्यवाणी की, जो 2019 की 52 सीटों की संख्या से काफी कम है और 2014 के आम चुनावों में 44 सीटों की अपनी सबसे कम संख्या से भी कम है.
इसके अनुसार, Uttar Pradesh में भाजपा को करारा झटका लगने वाला है, यह राज्य मतदाताओं के राष्ट्रीय मूड का संकेतक माना जाता है. इसके अनुमान के अनुसार, भाजपा राज्य में 55-65 सीटें जीत सकती है – जो 2019 के चुनावों में 62 सीटों और 2014 के चुनावों में 71 सीटों से कम है.
-भारत एक्सप्रेस
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…