UP Crime
UP Crime: यूपी में बीजेपी नेता की सरेराह हत्या कर दी गई है. बदमाशों ने अनुज चौधरी को मुरादाबाद के पकवाड़ा इलाके में उनके घर के बाहर गोलियों से छलनी कर दिया. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बीजेपी नेता अनुज चौधरी अपने भाई पुनीत के साथ अपने अपार्टमेंट के बाहर टहल रहे थे, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से घायल होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, वीडियो में बाइक सवार तीन लोगों को भाजपा नेता पर गोलीबारी करते देखा जा सकता है, जिसके बाद उनका भाई उन्हें अस्पताल ले जाता है.
अनुज संभल के अलिया नेकपुर गांव का रहने वाला था और उसका मुरादाबाद की एक सोसायटी में अपार्टमेंट था. रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने संभल जिले के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था और 17 वोटों से हार गए थे. अनुज पार्टी के सक्रिय सदस्य थे और संभल में लगभग सभी बैठकों में भाग लेते थे. न्यूज एजेंसी के हवाले से पुलिस को बताया, “हाल ही में, उन्होंने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसके कारण यह घटना हुई.”
घटना की जानकारी देते हुए मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना ने बताया, ”उपरोक्त मामले में आपसी रंजिश का विवाद था, 04 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं. कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी”
-भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…
Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…