Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, CCTV में कैद वारदात

रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने संभल जिले के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था और 17 वोटों से हार गए थे.

UP Crime

UP Crime

UP Crime: यूपी में बीजेपी नेता की सरेराह हत्या कर दी गई है. बदमाशों ने अनुज चौधरी को मुरादाबाद के पकवाड़ा इलाके में उनके घर के बाहर गोलियों से छलनी कर दिया. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बीजेपी नेता अनुज चौधरी अपने भाई पुनीत के साथ अपने अपार्टमेंट के बाहर टहल रहे थे, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से घायल होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, वीडियो में बाइक सवार तीन लोगों को भाजपा नेता पर गोलीबारी करते देखा जा सकता है, जिसके बाद उनका भाई उन्हें अस्पताल ले जाता है.

नेकपुर गांव का रहने वाले थे BJP नेता

अनुज संभल के अलिया नेकपुर गांव का रहने वाला था और उसका मुरादाबाद की एक सोसायटी में अपार्टमेंट था. रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने संभल जिले के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था और 17 वोटों से हार गए थे. अनुज पार्टी के सक्रिय सदस्य थे और संभल में लगभग सभी बैठकों में भाग लेते थे. न्यूज एजेंसी के हवाले से पुलिस को बताया, “हाल ही में, उन्होंने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसके कारण यह घटना हुई.”

यह भी पढ़ें: “लड़कियों की कमी नहीं है, 50 साल की बूढ़ी को क्यों ‘फ्लाइंग किस’ देंगे राहुल गांधी”, कांग्रेस की महिला विधायक का बड़ा बयान

आपसी रंजिश की आशंका

घटना की जानकारी देते हुए मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना ने बताया, ”उपरोक्त मामले में आपसी रंजिश का विवाद था, 04 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं. कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital