देश

कांग्रेस पर भड़के भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने जमकर साधा निशाना, कहा- अर्बन नक्सल की गिरफ्त में हैं राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी के मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8 वें वेतन आयोग के गठन को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर हमले करने के लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी अर्बन नक्सल के चंगुल में हैं.

उन्होंने कहा, “गुरुवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8 वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. हम पार्टी के ओर से इस फैसले का स्वागत करते हैं.”

जिस दिन कांग्रेस का कार्यालय खुला उस दिन हिंडनबर्ग की दुकान बंद हो गई

हिंडनबर्ग के बंद होने के ऐलान पर उन्होंने कहा, “अब हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने के बाद यह देखना होगा कि इसके पीछे का कारण क्या है और क्या यह कंपनी अपने पिछले विवादों से बाहर निकलने के लिए इस कदम को उठा रही है. ह‍िंडनबर्ग ने अपनी दुकान बंद कर दी है. मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि हिंडनबर्ग की दुकान क्यों बंद हो गई. जिस दिन कांग्रेस का कार्यालय खुला, उसी दिन यह दुकान क्यों बंद हो गई.

अभी हाल ही में हिंडनबर्ग के फाउंडर जॉर्ज सोरोस को फ्रीडम का एक मेडल मिला था. ऐसा लगता है कि जॉर्ज सोरोस की अमेरिका में दुकान बंद होने वाली है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि 20 तारीख के बाद उनकी दुकान कुछ कमजोर होगी. मैं पूछना चाहता हूं कि हिंडनबर्ग की दुकान बंद हो रही है, तो क्या उसकी दुकान का ठेका राहुल गांधी को मिल गया है ? भारत देश के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना हरकत कौन करता है? हिंडनबर्ग करता है. यह तय है कि हर संसद के सत्र के पहले हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आएगी. हंगामा होगा. टीवी डिबेट कराएगी जाएगी. उसके बाद उसे मुद्दा बनाया जाएगा. वह दुकान अब बंद हो रही है.”

RSS का विरोध राहुल गांधी के नाना भी करते थे

उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी संघ और बीजेपी की बहुत आलोचना करते हैं. यह आप कोई नया काम नहीं कर रहे हैं. यह काम आपके नाना जी जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी भी करते थे. आज यही काम आप कर रहे हो. आप देखिए आपकी पार्टी कहां से कहां पहुंच गई और संघ कहां से कहां पहुंच गया. क्योंकि संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है. संघ ने हमेशा समाज के लिए बड़ा काम किया है. देश भक्ति के लिए बड़ा काम किया है. आप देखिए कैसे चीन के साथ युद्ध के बाद संघ के लोगों ने इंडिया गेट पर परेड की थी. गुरुवार को यह टीवी पर दिखाया गया था. हम सबने यह प्रोग्राम देखा है. वह न कुछ जानते हैं. न कुछ समझते हैं. न ही कुछ समझने की कोशिश करते हैं. राहुल गांधी अर्बन नक्सल के चंगुल में हैं.”

अदाणी ग्रुप पर आरोप लगाने के बाद चर्चा में आई थी हिंडनबर्ग

बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च अमेरिका शॉर्ट-सेलिंग फर्म अब बंद होने जा रही है. यह कंपनी उस समय चर्चा में आई थी जब उसने भारत के अदाणी ग्रुप पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे. कंपनी के फाउंडर नेथन एंडरसन ने बुधवार रात हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने का ऐलान किया. हिंडनबर्ग का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उसने अदाणी ग्रुप पर बाजार में हेरफेर, वित्तीय अनियमितताओं और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे, इसके बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago