देश

महबूबा को नसरल्लाह की मौत पर इतनी तकलीफ क्यों हो रही, जब हिंदू मारे गए तो एक शब्‍द नहीं बोला था: भाजपा

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के बीच PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने लेबनान के चरमपंथी इस्‍लामिक संगठन हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत पर दुख जताया है. महबूबा ने नसरल्लाह की तुलना शहीदों से कर दी. महबूबा ने शनिवार, 28 सितंबर को X पर अपनी पोस्ट में कहा- लेबनान और गाजा के शहीदों, खासतौर से हसन नसरल्लाह के समर्थन में मैं रविवार का चुनावी दौरा रद्द कर रही हूं.

महबूबा का बयान आने के बाद जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम समुदाय की ओर से हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के समर्थन में रैली निकाली गई. वहीं, नसरल्लाह की मौत पर हमदर्दी जताने से महबूबा को सोशल मीडिया पर लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं. केंद्र की सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा ने सख्‍त ऐतराज जताया है. भाजपा प्रवक्ता और जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने महबूबा के कदम को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला एक्शन करार दिया.

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती

‘हिंदुओं के मारे जाने पर महबूबा मुफ्ती ने आंसू नहीं बहाए’

जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कहा, ‘हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत से महबूबा मुफ्ती को इतनी तकलीफ क्यों हो रही है? लोग इसके पीछे की मंशा जानते हैं. जब बांग्लादेश में हिन्दुओं को मौत के घाट उतारा जा रहा था तो उन्होंने एक शब्द नहीं कहा. महबूबा मुफ्ती ने आंसू नहीं बहाए.’

भाजपा प्रवक्ता और जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता

भाजपा की ओर से ये प्रतिक्रिया महबूबा मुफ्ती की पोस्ट के बाद आई है जिसमें उन्होंने इजरायली हमले में मारे गए नसरल्लाह के समर्थन में आवाज उठाई है.

कविंदर गुप्ता ने महबूबा मुफ्ती के इस पोस्ट पर कहा कि हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत पर महबूबा मुफ्ती का जो ट्वीट आया कि मैं एक दिन के लिए कैंपेन नहीं करूंगी, हम लेबनान और फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं. अच्छी बात है करनी चाहिए. लेकिन, आप तो भारत में किसी के साथ खड़े नहीं होते. बांग्लादेश में हिन्दुओं का कत्ल होता है. कुछ नहीं बोलती हैं.

ये लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं- कविंदर गुप्ता

पूर्व डिप्टी सीएम ने पीडीपी चीफ पर साम्प्रदायिकता का आरोप लगाया. कहा, ‘यह लोग कम्युनल हैं, और यहां पर हालात खराब करवाने का प्रयास करते हैं. ये लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं. इजरायल पर हुए हमले पर इनके आंसू नहीं बहते हैं, लेकिन हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही हैं.’

हम दुख की घड़ी में लेबनान-फिलिस्तीन के साथ: मुफ्ती

इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के समर्थन में महबूबा मुफ्ती ने एक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा, ‘‘लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मैं कल अपना अभियान रद्द कर रही हूं. हम इस दुख और अनुकरणीय प्रतिरोध की घड़ी में फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं.”

हिजबुल्लाह ने इजरायली हमले को आतंकवादी कृत्य बताया

बता दें कि हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर इसे ‘एक कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य, नरसंहार और एक घृणित अपराध’ बताया. उसने कहा इस हमले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इजरायल ‘खून खराबा और क्रूरता’ की हदें पार करता है. इसके लिए वो लोगों की जान तक लेने से गुरेज नहीं करता है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

10 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

57 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago